प्रदेश पत्रिका बुरहानपुर नि.प्र :- बहुजन समाज पार्टी जिला बुरहानपुर के तत्वावधान मे जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें सर्व सहमति से बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गाड़े द्वारा सैय्यद नौशाद आलम को बुरहानपुर नगर अध्यक्ष आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया l
नियुक्त नगर अध्यक्ष सैय्यद नौशाद आलम को सुनील नायके, धरमराज गाड़े, सतीष सोनोने, प्रवीण लौंडे, शकीर जाफरी,देवीदास नायके आदि उपस्थित साथियों द्वारा पुष्प देकर बधाई दी गई l नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सैय्यद नौशाद आलम से उम्मीद की जाती है पार्टी के दिशा निर्देश तथा अनुशासन में रह कर।
बहुजन महापुरुषों की विचार धारा के अनुसार बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने में तन मन से सहयोग करेंगेम l सैय्यद नौशाद आलम के संघर्ष को देखते हुए पार्टी के नगर अध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया l नौशाद आलम एक मिलनसार व्यक्ति है जिनका बुरहानपुर की जनता में और जनता की सेवा करने में भरपूर योगदान रहता है l



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें