सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों की मुस्तैदी की सराहना की है, जिन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

 


।। प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे ।।

बुरहानपुर  जिले में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच मोहर्रम त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न।

पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

पुलिस प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते जिले में कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। मोहर्रम पर्व पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिलेभर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार निगरानी रखी गई।


मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों मैं लगे फोर्स और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।


मोहर्रम पर्व मैं जुलूस ताजिया विसर्जन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश,नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिलेभर में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी।अधिकारियों द्वारा फील्ड में रहकर सभी संवेदनशील मुख्य बाजारों, धार्मिक स्थलों,सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर  सतत भ्रमण कर निरीक्षण किया। और सुरक्षा व्यवस्था मैं लगे अधिकारी कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक निर्देश देते हुए  निगरानी रखी।जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई शांति बनी रही।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा कानून व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों  को शांतिपूर्ण ढ़ंग से त्योहार को संपन्न कराने हेतु मुस्तैदी की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

बुरहानपुर  जिले के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की सराहना की।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...