सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में सहभागिता कर अपने सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

बुरहानपुर जिले के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने विधानसभा  क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में सहभागिता कर अपने सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बुरहानपुर विधानसभा के शाहपुर नगर पंचायत में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह ने स्वच्छता के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाया है।

यह समारोह उन सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करने का एक मंच था, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से शाहपुर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान के कारण शाहपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2024-25 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जैसे:

 इंदौर संभाग में 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में द्वितीय स्थान

  राष्ट्रीय स्तर पर 2035 नगरीय निकायों में से 36वां स्थान

 राज्य स्तर पर 212 नगर परिषदों में से 40वां स्थान

  इंदौर संभाग में 5वां स्थान

यह सम्मान केवल सफाई मित्रों का नहीं, बल्कि उन जागरूक नागरिकों का भी है जिन्होंने स्वच्छता के इस अभियान में अपना सहयोग दिया। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जब पूरा समुदाय एक साथ मिलकर काम करता है, तो बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। इस समारोह ने निश्चित रूप से सफाई मित्रों का मनोबल बढ़ाया होगा और भविष्य में स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया होगा।

 हमारे सफाई मित्र इस स्वच्छता अभियान के सच्चे नायक हैं जिनके अथक प्रयासों के कारण ही शाहपुर ने यह गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है तथा यह सम्मान उन सभी सफाई मित्रों और जागरूक नागरिकों के संकल्प और समर्पण की सशक्त अभिव्यक्ति है। 

इस उपलब्धि में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का अमूल्य योगदान है, जिसके लिए वे अभिनंदन के पात्र हैं। साथ ही इसके लिए शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी और उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी सहित समस्त पार्षदगण, समस्त जनप्रतिनिधि व नगरवासी बधाई के पात्र हैं।

मैं शाहपुर नगर परिषद, हमारे सफाई मित्र और शाहपुर की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए आशान्वित हूँ कि शाहपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार में अगले वर्ष अपना परचम लहराकर राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान को छुए। श्रीमती अर्चिना चिटनिस ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शाहपुर ने जो उपलब्धियां हासिल हुई हैं, 

उसकी नींव की पत्थर हमारी स्वच्छता दीदियां और सफाई मित्र ही हैं। स्वच्छता सेवा और समर्पण का काम है जिसे ये पूर्ण मनोयोग से कर रही हैं। आने वाले समय में शाहपुर को सबसे साफ-सुथरा शहर बनाने के लिए हम सभी गंभीरता और सक्रियता से काम करेंगे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी स्वच्छता के मामले में हम सभी के प्रेरक हैं। शहरों के साथ ही सभी स्थानों में स्वच्छता और सुंदरता का महत्व है। बापू (महात्मा गांधी) ने भी कहा था कि जहां स्वच्छता होती है वहीं

भगवान रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया है। उनके आव्हान पर देशवासी सार्वजनिक स्वच्छता के महत्व को समझकर अपने आस-पास और अपने ग्राम, नगर को स्वच्छ बनाए रखने का पूरा प्रयत्न करते हैं। 

प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान के स्वप्न को साकार करने के लिए सभी प्राण-पण से जुटे है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का शाहपुर नगर परिषद पर सदैव आशीर्वाद बना रहता है।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...