सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निमाड़ की सबसे बड़ी चुनरी पदयात्रा 28 सितंबर को रॉबोटिक झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण.....

महाकाल की शाही सवारी, 30 फीट के नरकासुर के साथ श्रीकृष्ण जी का युद्ध, नंदी महाराज और 10 फीट का टाईगर....

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर खंडवा संसदीय क्षेत्र की खुशहाली,समृद्धि और विकास के लिए 28 सितंबर रविवार को भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र दिनकरराव पाटील (दादा मित्र मंडल) के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री नवदुर्गा मंदिर फव्वारा चौक, बुरहानपुर से सुबह 7 बजे श्री ईच्छादेवी माता मंदिर ईच्छापुर तक 151 मीटर की भव्य पैदल चुनरी पद यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। निमाड़ के इतिहास में सबसे बड़ी निकलने वाली इस भव्य चुनरी यात्रा में धर्म प्रेमी बंधुओं से निवेदन है की वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पुण्य के भागी बनें। 


यह बात भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने शुक्रवार को सांसद कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए बताया की यात्रा की शुरुआत वर्ष 2016 से की गई थी। इसका उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ना है। आज यह यात्रा भव्य रूप ले चुकी है। उन्होंने धर्म प्रेमी जनता से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर इस धार्मिक व ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस बार यात्रा में रॉबोटिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

  • सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील यात्रा में होंगे सम्मिलित
  • चुनरी यात्रा के प्रभारी व पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले ने तैयारीयो को दिया अंतिम रूप
  •  अमरावती के ढोल पथक इच्छापुर में लाइट शो

चुनरी यात्रा एक नजर में


  • वर्ष 10 वा
  • 151 मीटर की लंबी चुनरी के साथ 25 किलोमीटर की पदयात्रा
  • आकर्षक झांकियां महाकाल की शाही सवारी, रॉबोटिक नंदी महाराज, 30 फीट का नरकासुर,10 फीट का रॉबोटिक टाइगर
  • अमरावती महाराष्ट्र के ढोल पथक 
  • इच्छापुर में भव्य लाइट शो

30 साल के युवा ने की शुरुआत

चुनरी यात्रा के प्रभारी व पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले ने कहा की वर्ष 2016 में एक युवा के मन में विचार आया कि शारदीय नवरात्र में एक चुनरी यात्रा निकाली जाए ताकि आने वाली पीढ़ी को सनातन धर्म से जोड़कर रखा जा सके। इस उद्देश्य से भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने चुनरी यात्रा की शुरुआत की जो आज भव्य स्वरूप ले चुकी हैं । माँ इच्छादेवी सभी की मनोकामना पूर्ण करती है मेरा जिलेवासियों से अनुरोध है कि परिवार सहित इस ऐतिहासिक चुनरी यात्रा में सम्मिलित रहे। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मनोज टंडन आदि मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...