सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला बुरहानपुर में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान करके संयुक्त जिला कार्यालय परिसर की सफाई की।अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

 


कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर बुरहानपुर के संयुक्त जिला कार्यालय परिसर की सफाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करना एक सकारात्मक पहल है।

स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रातः 7 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर श्रमदान किया। आपसी सहभागिता के साथ परिसर की घास-झाड़ियों को हटाया तथा हाथ में फावड़ा, तगाड़ी लेकर टीम भावना के साथ उत्साहपूर्वक इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया और कार्यालय परिसर को सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया।

इस पहल के माध्यम से संदेश दिया कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण किसी एक की नहीं बल्कि सभी की साझा जिम्मेदारी है। अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, उद्यानिकी, महिला बाल विकास, पशुपालन, जन अभियान परिषद, सांख्यिकी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस कार्य में सहभागिता की।

यातायात एवं सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम

इसी कड़ी में जिले के होमगार्ड कार्यालय परिसर में भी एक वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान होमगार्ड के जवानों और अधिकारियों ने परिसर की साफ-सफाई की। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में भी स्पेशल कैंपेन 5.0 के तारतम्य में यातायात एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यान में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। उन्हें जानकारी दी गयी कि, यातायात नियमों का पालन करें और दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाये। इस दौरान स्लोगन के माध्यम से सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी सड़क सुरक्षा पर अपने-अपने विचार रखें।



विदित है कि, जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार विभिन्न शासकीय कार्यालयों में अभियान के तहत कार्य किये जा रहे है। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति से कार्य व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो पाएगा

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...