Skip to main content

बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी ,शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं किया।


मध्य प्रदेश बुरहानपुर काम में लापरवाही पर  बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी निलंबित

 बुरहानपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी को अपने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा कलेक्टर बुरहानपुर से प्राप्त प्रतिवेदन और कई लंबित शिकायतों की समीक्षा के बाद की गई।


प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया कि शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण नहीं किया। इसके साथ ही जन आकांक्षा के प्रकरणों, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी उदासीनता दिखाई। उनकी कार्यप्रणाली में लगातार सुधार लाने के लिए कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन उन्होंने न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही व्यवहार में किसी प्रकार का सुधार देखा गया।

पूर्व में भी तत्कालीन कलेक्टर द्वारा चेतावनी और नोटिस जारी किए गए थे, फिर भी उनके कार्य प्रदर्शन में अपेक्षित सुधार न होने के कारण सख्त कदम उठाया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बुरहानपुर निर्धारित रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय दायित्वों की अवहेलना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, और भविष्य में ऐसी लापरवाही पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस खबर के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारीयों मे हड़कंप मच गया है

हलाकि यह खबर सूत्रों के हवाले से है, यह खबर लगातार अपडेट हो रही है

आप देख रहे है 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...