सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के 35वें स्थापना वर्षगांठ समारोह का सफल आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा। सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं भरत भाई परमार गुजरात से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह धरोहर पूर्ण रूप से भारतीय बौद्ध महासभा के अंतर्गत आती है और हमेशा भारतीय बौद्ध महासभा की धरोहर रहेगी।

 

35 वा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ समारोह संपन्न। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में, बाबा साहेब आंबेडकर जी प्रतिमा की वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न की गई

नेपानगर। 35 वा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ समारोह संपन्न। डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 फरवरी 2026 को बाबा साहेब आंबेडकर जी प्रतिमा की वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न की गई। डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह लखनऊ उत्तर प्रदेश एवं भरत भाई परमार गुजरात से कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचशील ध्वज का धाजारोहण समाज के अध्यक्ष विनोद बाविस्कर ने किया वही नीले ध्वज का धाजारोहण प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने किया तथा पूजा वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

डॉ आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक गरिमामय समारोह है, सन 1991 में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी जन्म शताब्दी पर प्रदेश अध्यक्ष गौतम इंगले द्वारा सगरीय चौराहे पर छोटी प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसे कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आज से 35 वर्ष पूर्व बहुत ही संघर्ष कर ऐतिहासिक प्रतिमा स्थापित कर समाज को यह धरोहर प्रेषित की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम इंगले डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष ने की, वही कार्यक्रम में वरिष्ठ सहयोगी कार्यकर्ता सुरेश गोमटें ने मंच से प्रतिम स्थापित करने के उनके संघर्ष की जुबानी ओर इसमें विशेष भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता जो आज नहीं है उनको ओर उनके कार्यों को याद कर नमन किया, डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के द्वारा आगामी वर्ष में बाबा साहेब आंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी यह आगाज किया गया। उन्होंने बताया कि यह धरोहर पूर्ण रूप से भारतीय बौद्ध महासभा के अंतर्गत आती है और हमेशा भारतीय बौद्ध महासभा की धरोहर रहेगी।

उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखे एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

वही प्रतिमा स्थापना के कार्यकर्ता सुरेश गोमटें, रमेश तायड़े, भगवान बिरहाडे, दगड़ू चूंचेकर, बाबूलाल धीवरे, राहुल शिंदे, एकनाथ महाले, लक्ष्मण मोहड़, एवं माता रमाई महिला मंडल अध्यक्ष देवकरना ताई गोपनरायण, पुष्पा बाई शंखपाल, मीना बाई साबे एवं समस्त महिला मंडल तथा भीम आर्मी नगर उपाध्यक्ष सुनील शिंदे, महासचिव आनंद गायकवाड़ सहित समस्त जन उपस्थित थे। वही 

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी डॉक्टर विनोद पाटिल, मराठा समाज के अध्यक्ष राजू दामु पाटिल, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष योगिता राजू पाटिल,

 दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा नेपानगर के अध्यक्ष विनोद बाविस्कर, सचिव नर्वेश तायड़े, भास्कर मेढे, अशोक गायकवाड़, सिद्धार्थ जे शिंदे, विजय विंकर, सुनील कामले, नवनीत जयवंत, रामराव तायड़े, अशोक थाटे, ईश्वर सुरवाड़े, संजय पोहरे, डॉक्टर आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के नगर अध्यक्ष विष्णु थाटे, संदीप डाहाट मीडिया प्रभारी, भगवान आधाव, मानव गायकवाड़, अमन मोरे, रज्जाक पटेल, निसार खान, सलीम खान कव्वाल, सहित समस्त संगठन के कार्यकता उपस्थित थे।

​महत्वपूर्ण बिंदु

​सामाजिक एकजुटता: उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय स्तर के नेतृत्व की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को एक व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

​सांस्कृतिक एवं वैचारिक संगम: इस प्रकार के वार्षिकोत्सव न केवल बाबा साहेब के योगदान को याद करने का माध्यम हैं, बल्कि समाज में समानता और बंधुत्व के विचारों को पुनः जीवित करने का अवसर भी देते हैं।

​स्थानीय उत्साह: नेपानगर में 35 वर्षों से स्थापित यह प्रतिमा क्षेत्र की वैचारिक चेतना का केंद्र बनी हुई है।

​नोट: बाबा साहेब की प्रतिमा की स्थापना के 35 वर्ष पूरे होना समाज की निरंतरता और उनके सिद्धांतों के प्रति अटूट आस्था को दर्शाता है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...