✅ जनगणना-2027 के संबंध में अधिकारियों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
नगर निगम कार्यालय के एमआईसी हॉल में जनगणना-2027 की आवश्यक जानकारियों से अवगत कराने के लिये जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों हेतु दूसरे दिन भी जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को भारत की जनगणना के संबंध में संक्षिप्त परिचय एवं नीति निर्माण सहित जनगणना-2027 के मुख्य बिंदुओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित चार्ज जनगणना अधिकारियों (तहसीलदार), (मुख्य नगर पालिका अधिकारी) चार्ज जनगणना अधिकारियों, जिला सूचना अधिकारी को प्रक्रिया में आंकड़ों की सटीकता के महत्व आदि की जानकारी से विस्तारपूर्वक प्रशिक्षित किया गया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, जिला योजना अधिकारी श्रीमति लूसिया रावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण भोपाल से आये संभाग प्रभारी श्री अभिमन्यु अरोडा और जिले के जनगणना प्रभारी श्री विनय श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 अंतर्गत मुख्य बिन्दुओं, डेटा संग्रह और जांच की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। स्व गणना वेब पोर्टल, डाटा संग्रहण, सत्यापन, कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां सहित अन्य तथ्यों पर भी विस्तार से बतलाया गया। लेख है कि, जिले में जनगणना-2027 के संबंध में अधिकारियों का 2 दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें