उन्नत कृषि महोत्सव-2026 जिला रायसेन में सम्मिलित होने हेतु बुरहानपुर से कृषक दल रवाना
कृषक_कल्याण_वर्ष_2026 अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से जिला #रायसेन में आयोजित ‘‘उन्नत कृषि महोत्सव-2026’’ में सहभागिता करने हेतु बुरहानपुर जिले से 25 कृषकों का दल रवाना हुआ। यह महोत्सव 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित रहेगा जिसमें बुरहानपुर जिले के 25 किसान प्रतिदिन सम्मिलित होंगे।
महोत्सव में किसानों के लिए कई खास सुविधाएं होंगी, जैसे- आधुनिक ट्रैक्टर और खेती के उपकरणों की प्रदर्शनी, उन्नत बीज और खाद की जानकारी, जैविक खेती के स्टॉल, डेयरी, पोल्ट्री और मछली पालन से जुड़ी जानकारी, साथ ही किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी योजनाओं की लाइव जानकारी दी जायेगी और कृषि स्टार्ट-अप्स अपनी नई पहल प्रस्तुत करेंगे।
सबसे खास बात यह है कि किसान सीधे वैज्ञानिकों और अधिकारियों से बात कर अपनी समस्याओं का समाधान भी पा सकेंगे। जनपद पंचायत सदस्य श्री बसंत जगराम चौहान, सरपंच श्री मुकेश महाजन सहित अन्य द्वारा कृषक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें