सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पालक महासंघ ने स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल संचालक हनीफ शेख का किया अभिनंदन

 


बुरहानपुर। सामाजिक सद्भाव, शिक्षा जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से पालक महासंघ द्वारा एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाकर समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल के संचालक शेख हनीफ का सम्मान किया गया।

महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि आज जहाँ अनेक निजी विद्यालय शिक्षा को व्यवसाय बनाते हुए पुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री पर अत्यधिक कमीशन ले रहे हैं, वहीं स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल विद्यार्थियों को मात्र लगभग 3000 रुपये वार्षिक शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। साथ ही लगभग 3000 से 4000 रुपये में मिलने वाली पुस्तकों का सेट विद्यार्थियों को करीब 1000 रुपये की वास्तविक लागत में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो शिक्षा के प्रति विद्यालय की सेवा भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कम शुल्क होने के बावजूद विद्यालय में सुविधाओं की कोई कमी दिखाई नहीं देती। विद्यार्थियों के लिए आरओ का स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, कक्षाओं में कैमरों द्वारा निगरानी तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं। विद्यालय में अनुशासन, स्वच्छता एवं संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

इस अवसर पर स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल के संचालक शेख हनीफ ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि समाज में जागरूक एवं संस्कारित नागरिक तैयार करना है। विशेष रूप से मुस्लिम समाज के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उन्हें नशे, गलत संगति एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रखना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही देश और समाज के भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।

पालक महासंघ ने इस पहल को शिक्षा, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय और संचालक पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महासंघ ने अन्य शिक्षण संस्थाओं से भी शिक्षा को व्यवसाय नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व मानकर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी सरिता भगत, नंदकिशोर वाणे, विजय राठौड़, अत्ताउल्लाह खान, राजकुमार बचवानी, राजीक हुसैन अंसारी, रियाज उल हक अंसारी, डॉक्टर युसूफ खान, देवचरण शर्मा, अरुण जोशी महाराज, भूपेंद्र जूनागढ़े राजेश भगत आदि लोग उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...