खंडवा में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर मोघट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है अमन लाला के खुलासे, 3 पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार
खंडवा में अवैध हथियारों के नेटवर्क पर मोघट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस रिमांड पर चल रहे कुख्यात बदमाश सैयद अलबक्श उर्फ अमन लाला से पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।
अमन की निशानदेही पर पुलिस ने 3 अवैध पिस्टल बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग वाहनों में बैठकर अवैध हथियारों से फायरिंग करते थे और उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रील अपलोड करते थे।
पुलिस के अनुसार, अमन ने पूछताछ में बताया कि उसने पिस्टल अरबाज, सुफियान और अयान को उपलब्ध कराई थीं। कार्रवाई के दौरान अमन, अरबाज और सुफियान से तीन पिस्टल बरामद की गईं, जबकि हथियार उपलब्ध कराने में सहयोग करने के आरोप में अयान को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि अमन से पूछताछ अभी जारी है। उसके खुलासों के आधार पर अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें