बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। संभावित स्थिति को देखते हुए आज दसघाट गोदरी क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।
बुरहानपुर जिले में लगातार हो रही वर्षा के कारण ताप्ती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा है। संभावित स्थिति को देखते हुए आज दसघाट गोदरी क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। खकनार तहसीलदार सहित अधिकारियों ने नदी किनारे संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), संबंधित विभाग के इंजीनियर, ग्राम सचिव एवं सरपंच उपस्थित रहे।
नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश देते हुए कहा कि नदी किनारे बसे गांवों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे ताप्ती नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, अनावश्यक रूप से नदी पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें