सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर ताप्ती सेवा समिति ने किया शहर के प्रख्यात चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान

 

डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर ताप्ती सेवा समिति ने किया शहर के प्रख्यात चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान

बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors' Day) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सेवा में समर्पित चिकित्सा एवं वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था।

इस अवसर पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आई. एल. मूंदड़ा, डॉ. सुबोध बोरले, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. रफत अंसारी, डॉ. निमिषा कक्कड़ लाड, डॉ. आशीष जैन, डॉ. राहुल सुगंधी, डॉ. किरीट श्रॉफ, डॉ. उषा श्रॉफ, डॉ. कनसिया, डॉ. दर्शन मोरे, डॉ. पराग, डॉ वैशाली केसरी तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मुस्कान कक्कड़ एवं सीए राहुल छाबड़िया का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान-पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कहा कि चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। चिकित्सक जहां मानव जीवन की रक्षा कर सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र सोनी, अत्ताउल्लाह खान, डॉ. युसूफ खान, नंदकिशोर वाणे, रियाज-उल-हक अंसारी, विनय पुनीवाला, देवचरण शर्मा, राजकुमार बचवानी, राजीव हुसैन अंसारी, श्रीराम अग्रवाल सहित ताप्ती सेवा समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में केमिस्ट मनोज गुप्ता, अपना कमर्शियल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष शरद मोरे, संस्थापक अध्यक्ष नीरज कक्कड़, अधिकारी डॉ. नरेन्द्र राजपूत एवं प्रबंधक समाधान चौधरी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के लिए निरंतर मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...