नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में भरे पानी से बच्चों का खेलना अत्यंत गंभीर और जानलेवा स्थिति है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर मे वार्ड क्रमांक 11 में पानी की निकासी नहीं होने से गार्डन बना तालाब , बारिश के पानी से गार्डन मे नन्हे बच्चे तालाब समझकर खेलते ,मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन खेलने में बच्चे खतरे से अनजान है कि गार्डन में स्टेट लाइट जो लगाई है उसकी वायर जमीन में दबा कर रखी है ना उसे पाइप के अंदर डाला गया है ना नगर पालिका के इंजीनियर ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है कार्य की देखरेख के लिए नियुक्त इंजीनियर का दायित्व था कि वे तारों को सुरक्षित तरीके से डलवाएं। संपूर्ण प्रशासनिक और वित्तीय जवाबदेही नगर पालिका की ही होती है।
ऐसी लापरवाही के लिए संबंधित ठेकेदार, प्रोजेक्ट कंसलटेंट (PDMC) और नगर पालिका परिषद नेपानगर संयुक्त रूप से जिम्मेदार होंगे क्योंकि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना इन सभी की जिम्मेदारी है।
गार्डन के निचले हिस्से में जलभराव और अधूरा पाइप डाले जाने की वजह से दीवार के कमजोर होने और टूटने का खतरा बिल्कुल जायज है। जब पानी दीवाल के नीचे से बहता है, तो मिट्टी की पकड़ कमजोर होने लगती है, जिससे भारी बारिश में गंभीर नुकसान हो सकता है।PDMC (प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कंसलटेंट) का मुख्य कार्य ही सरकारी प्रोजेक्ट्स (जैसे नगर पालिका या नगर परिषद के कार्य) की गुणवत्ता, डिजाइन और निगरानी की जांच करना होता है। ऐसे में अधूरे काम को हरी झंडी मिलना और ठेकेदार द्वारा नियमों की अनदेखी करना सीधे तौर पर PDMC और नगर पालिका इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें