सघन जागरूकता अभियान 3.0' (12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एचआईवी (HIV) से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में मदद करता है।
हाथ मिलाने,गले मिलने से एचआईवी का वायरस नहीं फेलता आईसीटीसी परामर्शदाता सिसोदिया
12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी एचआईवी 'सघन जागरूकता अभियान 3.0'चलाया जा रहा है
निमाड़ वैली इंटरनेशनल स्कूल बुरहानपुर मे उपस्थित विद्यार्थियों को एचआईवी के लक्षण,कारण एवं उपायों के बारे मे आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की है अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर शुरू हुए इस अभियान के तहत गांव गांव,स्कूलों,कॉलेजों और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा हैं।
अभियान की मुख्य विशेषताएँ निःशुल्क जांच और सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाना है अभियान के अंतर्गत एचआईवी और एसटीआई यौन संचारित संक्रमण की निःशुल्क जांच की जा रही है। पॉजिटिव आने पर एआरटी केंद्र पर उपचार भी पूरी तरह मुफ्त दिया जाता है
भेदभाव को मिटाना एवं रोकथाम एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना और एचआईवी एड्स प्रिवेंशन एंड कंट्रोल एक्ट 2017 के प्रति लोगों को जागरूक करना
एचआईवी से जुड़ी किसी भी जानकारी या परामर्श के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है l कार्यक्रम और गतिविधियाँ स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच और काउंसलिंग की जा रही है।शैक्षणिक संस्थानों में स्कूलों कॉलेजों में जाकर एचआईवी विषय विशेषज्ञ के जरिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें