मध्य प्रदेश के खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन सहयोग” पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाईलों की पतारसी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से कुल 109 गुम मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत 20,48,000/- रुपये बताई जा रही है
मध्य प्रदेश खण्डवा पुलिस ने “ऑपरेशन सहयोग” में वापस करवाए
अभियान की मुख्य हाइलाइट्स (वर्ष 2026)
हालिया जप्ती: 109 मोबाइल (कीमत: ₹20,48,000/-)
कुल रिकवरी (2026): अब तक कुल 383 मोबाइल वापस कराए जा चुके हैं।
कुल कीमत: रिकवर किए गए मोबाईलों की कुल कीमत 66 लाख 48 हजार रुपये है।
बरामदगी के क्षेत्र: ये मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मेहनत से बरामद किए गए हैं। इनमें वर्ष 2023, 2024, 2025 के साथ-साथ वर्ष 2026 में 20 से 25 दिन पूर्व गुम हुए मोबाइल भी शामिल हैं।
उक्त मोबाईल देश के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से काफी मेहनत से अलग अलग टीमों द्वारा जप्त किए गए हैं। उक्त मोबाईलों में कुछ वर्ष 2023, 2024, 2025 के होकर कुछ मोबाईल वर्ष 2026 के 20 से 25 दिन पूर्व गुम हुये मोबाईल भी हैं।
जप्त मोबाईल में से थाना कोतवाली के 18, मोघटरोड के 06, पदमनगर के 03, छैगांव माखन के 10, जावर के 06, पिपलौद के 05, पंधाना 03, धनगांव के 05, नर्मदानगर के 05, मांधाता के 16, मून्दी के 05, हरसूद के 06, खालवा के 18, किल्लौद के 03 कुल 109 मोबाईल फोन, कुल कीमती 20,48,000/- रूपये हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आज दिनांक 12.08.2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष खण्डवा में सभी मोबाईलों को उनके धारकों को सौंपा गया, जिससे कुल 109 आवेदक लाभांविंत हुये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री गजेन्द्रसिंह कंवर, नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अभिनव बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय, थाना प्रभारी कोतवाली श्री प्रवीण आर्य, थाना मोघटरोड खण्डवा श्री विकास खिंची, थाना प्रभारी पदमनगर खण्डवा श्री जगदीश जमरा उपस्थित रहे। उपस्थित आवेदकों एवं अन्य लोगों को सायबर अपराधों के बारे में जानकारी दी जाकर मोबाइल गुमने या मोबाइल संबंधी किसी भी जानकारी हेतु संचार साथी एप्प एवं CEIR पोर्टल का उपयोग किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
उपरोक्त कार्यवाही में जिला सायबर सेल खण्डवा से निरीक्षक अनुपम सिंह, प्रधान आरक्षक 480 जितेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक 491 विक्रम वर्मा, प्रधान आरक्षक 294 सुनील लाडगे, प्रधान आरक्षक 603 रामनरेश यादव, आरक्षक 821 उदयसिंह राठौर, आरक्षक 519 नरेन्द्र मुकाती एवं थानों पर तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारीगण की सराहनीय भूमिका रही।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें