सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई

 



सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड, एक लेखापाल निलंबित तथा स्कूल की प्राचार्य को शौकाज नोटिस

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

इंदौर 24 अगस्त 2025

 कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

 कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों में से पांच प्रकरणों का रेण्डम रूप से चयन कर उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेयजल संबंधी शिकायत के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सब इंजीनियर श्री आकाश ऐरवाल तथा बिजली कनेक्शन संबंधी शिकायत में लापरवाही पाए जाने पर ऊर्जा विभाग के सहायक यंत्री श्री राहुल सिंह चंदेल पर 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

 इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग में नियुक्ति दिनांक गलत दर्ज करने तथा स्वत्वो का भुगतान समय पर नहीं करने संबंधी शिकायत में लापरवाही पाए जाने पर लेखापाल श्री मुकुंद जमरा को निलंबित करने तथा प्राचार्य श्रीमती शबाना शेख को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। प्रसूति सहायता योजना संबंधी शिकायत के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. सिसोदिया पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

 कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को केवल औपचारिक रूप से बंद न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से लंबित शिकायतों की समीक्षा करें तथा अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

*जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा*

 बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनर्जीवन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा ग्राम पंचायतवार प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल स्रोतों की साफ-सफाई, गहरीकरण एवं आवश्यकतानुसार मरम्मत के कार्य सुनिश्चित करने तथा अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

*उद्योग विहीन ग्राम पंचायतों में उद्योग स्थापित करने की पहल की समीक्षा*

 कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले की उद्योग विहीन ग्राम पंचायतों में उद्योग स्थापित करने के अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी ग्राम पंचायतों में स्थानीय संसाधनों, उपलब्ध भूमि, अधोसंरचना तथा स्थानीय युवाओं की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक गतिविधियों एवं उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से पात्र हितग्राहियों एवं संभावित उद्यमियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

*बेसमेंट में पार्किंग सुनिश्चित करने के अभियान की समीक्षा*

 बैठक में बेसमेंट में पार्किंग सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए ही सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में विशेष प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य, नगर निगम अपर आयुक्त श्री प्रखर सिंह तथा श्री श्रृंगार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...