मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़वानी जिले के एक शातिर हथियार तस्कर को कुल 4.72 लाख रुपये के अवैध हथियारों और सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़वानी जिले के एक शातिर हथियार तस्कर को कुल 4.72 लाख रुपये के अवैध हथियारों और सामान के साथ गिरफ्तार मंगलवार दिनांक 11 अगस्त 2026 को एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे और थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि पिस्टल, कारतूस और बाइक को मिला कर आरोपित से कुल 4.72 लाख का माल बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारीतस्कर का नाम: गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उम्र 23 साल शक्ति सिंह पटवा (बदाल सिंह पटवा) के रूप में हुई है, जो बड़वानी जिले के औझर नागलवाड़ी का रहने वाला है।
गिरफ्तारी का स्थान: पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियारों का गढ़ माने जाने वाले पाचोरी गांव के पास एक पेड़ के नीचे हथियार लेकर बैठे हुए पकड़ा। वह इन हथियारों को कहीं बाहर भेजने (सप्लाई करने) की फिराक में था।जब्त किए गए सामान की कुल कीमत (मशरुका)एडिशनल एसपी प्रदीप शेंडे और थाना प्रभारी अभिषेक जाधव के अनुसार जब्त किए गए कुल माल की कीमत (4.72 लाख) आंकी गई है
जब्त किए गए हथियार: 13 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल, 01 खाली मैगजीन, 45 जिंदा कारतूस कुल कीमती ₹3,72,000/- तथा 01 मोटरसाईकिल कीमती ₹1,20,000/- विधिवत जप्त की गई। कुल मश्रुका ₹4,72,000/- आरोपी के विरुद्ध थाना खकनार में अपराध क्रमांक 377/2026 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मोटरसाइकिल (बाइक)पुलिस की आगामी कार्रवाईबुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष बागरी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। न्यायालय द्वारा आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब गहनता से इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने ये हथियार कहां से खरीदे थे और वह इन्हें किसे सप्लाई करने जा रहा था।
पहली बार भारी मात्रा में कारतूस मिले: अब तक की पुलिस कार्रवाई में अमूनन केवल अवैध पिस्टल ही बरामद होती थीं। यह पहला अवसर है जब इतनी बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस (45 नग) भी बरामद किए गए हैं।
शंका: इस बात की आशंका जताई जा रही है कि पाचोरी के सिकलीगर अब केवल देसी पिस्टल ही नहीं, बल्कि कारतूस भी खुद बनाने लगे हैं, जो कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर और चिंता का विषय है।
सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता: आशंका जताई जा रही है कि पाचोरी क्षेत्र के सिकलीगर अब केवल देसी पिस्तौल ही नहीं, बल्कि कारतूसों का निर्माण भी खुद करने लगे हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें