सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना सनावद की टीम के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹50 लाख मूल्य की 51 मोटरसाइकिलें बरामद

 


मध्य प्रदेश खंडवा जिला खरगोन पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतर जिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, ₹50 लाख मूल्य की 51 मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना सनावद की टीम के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही 

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई 51 मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये गाड़ी के खराब लॉक को पहचान कर शातिर मोटर साइकिल चोर करते थे बाइक को चोरी के लिए चिह्नित भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से भी मात्र 05 मिनट के भीतर उड़ा कर ले जाते थे मोटर साइकिल आरोपियों की निशानदेही पर सनावद पुलिस ने जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से जप्त की चोरी की मोटरसाइकिलें

कार्यवाही की मुख्य विशेषताएँ

पुलिस टीम का कुशल नेतृत्व: पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में थाना सनावद की पुलिस टीम द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया।

बरामदगी: गिरोह के पास से कुल 51 मोटरसाइकिलें जप्त की गईं, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग ₹50 लाख आंका गया है।

आरोपियों से पुलिस ने जप्त की खरगोन जिले की 34, इंदौर की 06, बड़वानी की 03, धार की 01, खंडवा की 04 एवं बुरहानपुर की 03 मोटर मोटरसाइकिलें

शातिर आरोपी मोटर साइकिलें चोरी कर भोले भले ग्रामीणों को थे बेचते, 02-04 दिन में मोटर साइकिल के कागज उपलब्ध करने का करते थे वादा

खंडवा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य थाना सनावद की पुलिस टीम ने जिले में हो रही मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर 03 शातिर आरोपी के कब्जे से चोरी की 51 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 50 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

विगत कुछ दिनों से जिला खरगोन के सनावद, कोतवाली, बड़वाह भीकनगाँव, भगवानपुरा, चैनपुर आदि क्षेत्रों में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी । अपराध समीक्षा के दौरान भी पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगा कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।  

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि श्री धर्मेन्द्र यादव के द्वारा थाने से विशेष पुलिस टीम का गठन कर मोटर साइकिल चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना के घटनास्थल व आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का संकलन किया गया एवं उन्हें बारीकी से खंगाला गया । साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी के भी सीसीटीव्ही फुटेजो को बारीकी से देखा गया जिसमें टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों को चिह्नित किया गया ।

 गठित पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों की पहचान करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय कर उक्त घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त सीसीटीव्ही फूटेजों में दिख रहे संदिग्ध मनोहर निवासी एल.आई.जी. कालोनी पंधाना जिला खंडवा, बादल निवासी रहीमपुरा खरगोन व बंटी निवासी पिपराना निम्बोला जिला बुरहानपुर है जो की शातिर चोर है पुलिस रिकार्ड खंगालने पर इनपर पूर्व से भी चोरी, NDPS एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण होने की जानकारी पुलिस को मिली । 

प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तीनों संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया व माननीय न्यायालय से पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर मोटर साइकिल चोरी की घटना के बारे में बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिसमें तीनों ने क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से कुल 51 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 50 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है ।

जप्त 51 साइकिलों में खरगोन जिले की 34, इंदौर जिले की 06, बड़वानी जिले की 03, धार जिले की 01, खंडवा की जिले 04 एवं बुरहानपुर की जिले 03 मोटर मोटरसाइकिलें शामिल है । 

तरीका ए वारदात

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पहले ऐसे वाहनों की तलाश करते थे जिनके लॉक पुराने अथवा खराब होते थे या उनमें मोटर साइकिल की चाबी लगी होती हो ऐसे वाहनों को चिन्हित कर वे भीड़भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से महज 05 मिनट के भीतर चोरी कर फरार हो जाते थे । 

मोटर साइकल चोरी करने के बाद आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर भोले-भाले ग्रामीणों को बेच देते थे तथा उन्हें 02 से 04 दिनों के भीतर वाहन के दस्तावेज उपलब्ध कराने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करते थे । 

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम

1. बंटी पिता छोटेलाल साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम पिपराणा थाना निंबोला जिला बुरहानपुर हाल मुकाम बजरंगबली मंदिर के सामने मोरगढ़ी थाना मांधाता जिला खंडवा

2. बादल पिता सुमेर वर्मा उम्र 22 साल निवासी रहीमपुर सुतमील कॉलेज गेट के सामने खरगोन हाल मुकाम इनपुन पुनर्वास सनावद

3. मनोहर पिता हाऊसीलाल मोरे उम्र 55 साल निवासी एल आई जी कॉलोनी पंधाना जिला खंडवा

गिरफ्तार आरोपीयो के आपराधिक रिकार्ड

मनोहर पिता हाऊसीलाल मोरे उम्र 55 साल निवासी एल आई जी कॉलोनी पंधाना जिला खंडवा

क्रमांक थाना/जिला अपराध क्रमांक धारा

1. मांधाता/खण्डवा 184/24 379 भादवि 

2. गणपति नाका /बुरहानपुर 249/2018 379 भादवि 

3. चैनपुर /खऱगोन 250/2022 379 भादवि 

4. लालबाग /बुरहानपुर 186/24 379 भादवि 

5. नेपानगर /बुरहानपुर 11/2023 379 भादवि 

6. मोघट रोड/ खण्डवा 57/2022 379,411 भादवि 

7. निलगंगा /उज्जैन 545/2020 379 भादवि 

8. सिकारपुरा/ बुरहानपुर 261/2018 379 भादवि 

9. कोतवाली बुरहानपुर 08/2011 379 भादवि 

10. कोतवाली खण्डवा/खण्डवा 471/2021 379 भादवि 

11. शाहपुर /बुरहानपुर 1332/2023 379 भादवि 

12. गणपतिनाका /बुरहानपुर 181/2018 379 भादवि 

13. सनावद खरगोन 298/2026 303(2) बीएनएस 

14. सनावद /खरगोन 301/2026 303(2) बीएनएस


बादल पिता सुमेर वर्मा उम्र 22 साल निवासी रहीमपुर सुतमील कॉलेज गेट के सामने खरगोन हाल मुकाम इनपुन पुनर्वास सनावद

क्रमांक थाना/जिला अपराध क्रमांक धारा

1. ऊन/ खरगोन 218/2023 379 भादवि 

2. सनावद /खरगोन 300/2026 303(2) बीएनएस

3. सनावद /खरगोन 299/2026 303(2) बीएनएस

4. सनावद /खरगोन 304/2026 303(2) बीएनएस

5. सनावद /खरगोन 307/2026 303(2) बीएनएस

6. सनावद /खरगोन 308/2026 303(2) बीएनएस

7. सनावद /खरगोन 314/2026 303(2) बीएनएस


बंटी पिता छोटेलाल साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम पिपराणा थाना निंबोला जिला बुरहानपुर हाल मुकाम बजरंगबली मंदिर के सामने मोरगढ़ी थाना मांधाता जिला खंडवा

क्रमांक थाना/जिला अपराध क्रमांक धारा

1. बिस्टान / खरगोन 33/2019 379 भादवि  

2. निम्बोला/ बुरहानपुर 98/2019 25(2) आर्म्स एक्ट 

3. कोतवाली खरगोन 391/2023 8/20,8/29 NDPS एक्ट

4. पंधाना/ खण्डवा 473/2025 303(2) बीएनएस

5. सनावद /खरगोन 299/2026 303(2) बीएनएस

6. सनावद /खरगोन 300/2026 303(2) बीएनएस

7. सनावद /खरगोन 301/2026 303(2) बीएनएस

8. सनावद /खरगोन 304/2026 303(2) बीएनएस

9. सनावद /खरगोन 307/2026 303(2) बीएनएस

10. सनावद /खरगोन 308/2026 303(2) बीएनएस

11. सनावद /खरगोन 310/2026 303(2) बीएनएस

12. सनावद /खरगोन 311/2026 303(2) बीएनएस

13. सनावद /खरगोन 314/2026 303(2) बीएनएस

जप्तशुदा वाहनों की सूची

क्रमांक मोटरसाइकल नंबर मोटर साइकल कंपनी

1 हीरो HF डिलक्स (रेड कलर ) MP09UX8233

2 होण्डा साईन (ग्रेस मेटलिक कलर) MP68MC2468

3 हीरो HF डिलक्स (ब्लैक ब्ल्यू कलर ) MP10MM7173

4 होण्डा सी.बी. साईन (ब्राउन कलर) MP12MQ4130

5 हीरो HF डिलक्स(रेड ब्लेक कलर ) MP68MG0188

6 होण्डा सी.बी. साईन (रेड ब्लैक कलर) MP10MX6039

7 होण्डा सी.बी. साईन (रेड कलर) MP09VN7216

8 होण्डा सी.बी. साईन (रेड ब्लैक कलर) MP10MT1897

9 हीरो HF डिलक्स (रेड ब्लैक कलर ) MP39ML6335

10 हीरो HF डिलक्स(रेड ब्लेक कलर ) MP12MT3817

11 हीरो HF डिलक्स(रेड ब्लेक कलर ) MP10MN5951

12 हीरो HF डिलक्स(रेड ब्लेक कलर ) MP10MR7168

13 HERO Splender + ( ब्लैक कलर) MP09MN4311

14 हीरो HF डिलक्स(रेड ब्लेक कलर ) MP10MN1625

15 HERO Splender प्रो ( ब्लैक कलर) MP09QM4317

16 हीरो HF डिलक्स(ब्लेक ब्ल्यू कलर ) MP10MU4685

17 हीरो HF डिलक्स(ब्लेक ब्ल्यू कलर ) MP10MP1279

18 HERO Splender + ( रेड कलर) MP12ZA3645

19 होण्डा साईन (रेड ब्लैक कलर) MP10ND0756

20 होण्डा सी.बी. साईन (ग्रे कलर) MP10MW1790

21 बजाज सीटी 100(ब्लैक कलर ) MP12MS8837

22 होण्डा सी.बीसाईन (ब्लैक कलर ) MP10MS9709

23 हीरो होण्डा स्पेलेण्डर NXG (ब्लैक कलर ) MP47MB0184

24 हीरो सुपर स्पेलेण्डर ( RBK) MP10MU4368

25 होण्डा सी.बी साईन (ब्लैक कलर ) MP46MN1380

26 होण्डा सी.बी साईन (ब्लैक कलर ) MP12MS4195

27 होण्डा सी.बी साईन (ग्रे कलर ) MP10MU1922

28 होण्डा सी.बी साईन (ब्लैक कलर ) MP46MS7703

29 होण्डा सी.बी साईन (ब्लैक कलर ) MP10NV6279

30 होण्डा फ्रन्ट ड्रम साईन (ब्लैक कलर ) MP68MG7525

31 हीरो एच.एफ. डिलक्स( एल ग्रीन) MP10MT7542

32 होण्डा साईन (ब्लैक कलर ) UP94S2248 

33 हीरो एच.एफ. डिलक्स( रेड ब्लैक) MP10NC3558

34 हीरो पेशन प्रो( SPK) MP09BR7985

35 होण्डा सी.बी साईन (ग्रे एम कलर ) MP10MM9718

36 हीरो एच.एफ. डिलक्स(ब्लैक ग्रे ) MP10N7498

37 हीरो एच.एफ. डिलक्स( रेड ब्लैक) MP10NC5404

38 हीरो एच.एफ. डिलक्स(ब्लैक) MP10NC3428

39 होण्डा सी.बी साईन (ब्लैक कलर ) MP12MR2750

40 होण्डा सी.बी साईन (ग्रे कलर ) MP12MS2958

41 होण्डा साईन फ्रंट़ड्रम (ब्लैक कलर ) MP44MT4468

42 होण्डा लिवो (ब्ल्यू ) MP10MV7775

43 होण्डा लिवो (ब्ल्यू ) MP09QW7190

44 एक्टिवा (सफेद कलर ) MP09ZB8151

45 हीरो स्पेलेण्डर + ( ब्लैक कलर) MP09VL3347

46 हीरो एच.एफ. डिलक्स(ब्लैक) MP68MF0382

47 होण्डा सी.बी साईन (ब्लैक कलर ) MP68MF0163

48 हीरो एच.एफ. डिलक्स(PBK) MP11MM1682

49 होण्डा SP साईन (ब्लैक कलर ) MP11NG8975

50 डिसकवर DTS (ब्लैक व्हाईट गोल्ड) MP09NU6951

51 हीरो स्पेलेण्डर प्सल MP10MD6002

अपराध पर लगाम: इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोर गिरोहों के हौसले पस्त होंगे और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

नोट: इस प्रकार की सफल पुलिसीय कार्यवाहियाँ न केवल अपराधियों में भय पैदा करती हैं, बल्कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती हैं।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...