बुरहानपुर जिले के सारोला गांव में आयोजित एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता शिविर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी ,जागरूकता शिविर सारोला में 54 ग्रामीणों की जांच करके परामर्शदाता द्वारा परामर्श दिया गया
बुरहानपुर जिले के सारोला गांव में आयोजित एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता शिविर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी है। स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को बढ़ाने में सराहनीय कदम है।
एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता शिविर सारोला में 54 ग्रामीणों की जांच करके परामर्शदाता द्वारा परामर्श दिया गया
बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार एवं खकनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया द्वारा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एचआईवी,एड्स,टीबी और सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण,बचाव,रोकथाम के बारे मे जनता को गाव गाव जा कर जागरूक कर रहे है
शिविर के माधयम से एचआईवी,एड्स सघन जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा चलाया जाने वाला एक विशेष अभियान है। इसकी शुरुआत हाल ही में 12 अगस्त 2026 अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देश के सभी राज्यों और जिलों में इसकी सुरुवात की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनता को एचआईवी,एड्स व अन्य यौन रोगों के प्रति सही जानकारी प्रदान करना और समय पर जांच व उपचार को बढ़ावा देना है।
अभियान के मुख्य उद्देश्य एवं कार्य निःशुल्क जांच और उपचार जिला अस्पतालों,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एचआईवी, हेपेटाइटिस और अन्य यौन रोगों की मुफ्त जांच और परामर्श की सुविधा देना। अस्पतालों तक सीमित न रखकर गांवों, बस्तियों,शैक्षणिक संस्थानों और युवाओं के बीच जाकर उनको सही जानकारी देना।भेदभाव मिटाना समाज में एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति फैले डर और भेदभाव को समाप्त करना तथा उन्हें सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करना
एआरटी केंद्रों की जानकारी एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी सेंटर से जोड़कर मुफ्त और नियमित इलाज उपलब्ध कराना। स्वास्थ्य शिविर में आम जनता को स्थानीय स्तर पर निःशुल्क परीक्षण,परामर्श दिया जाता है शिविर मे उपस्थित आशा कार्यकर्ता सुनीताबाई विलाश,ज्योतिबाई सूपडू आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें