बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा श्री संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित "समरसता संकल्प अभियान"
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुशाभाऊ ठाकरे डोईफोड़िया मंडल के ग्राम गुलई, सिंधखेड़ाकलां, सिरपुर एवं तलावड़ी में भारतीय जनता पार्टी, बुरहानपुर द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित “समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत कलश वंदन यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं के साथ सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री गुरु रविदास जी ने अपने विचारों और संदेशों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानवता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी हम सभी को एकजुट होकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भेदभाव मुक्त, समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।
गुरु रविदास जी की वाणी और उनके आदर्श आज के समय में भी एक भेदभाव-मुक्त, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण के लिए हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर क्षेत्र के विकास और जन-कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ना हम सबका कर्तव्य है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें