बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिह के निर्देश अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया इंटीग्रेटेड हेल्थ शिवीर मै 72 लोगों की एचआईवी,सिफलिस की जांच करने के लिए एक विशेष शिविर आयोजित किया गया।
![]() |
| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया में एचआईवी और सिफलिस जांच शिविर संपन्न |
मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण विभाग भोपाल द्वारा इंटीग्रेटेड हेल्थ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय कदम है।
बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिह के निर्देश अनुसार एवं खकनार अस्पताल के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन मे आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया मे एचआईवी और सिफलिस का जाच शिवीर लगाया गया था
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोइफोडिया केन्द्र के इंचार्ज डॉ.प्यारसिंग वास्कले कि उपस्थिति मे जाच शिवीर मे 72 लोगों की एचआईवी और सिफलिस की जाच की गई
खकनार अस्पताल आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को एचआईवी के लक्षण बताएं है
खकनार अस्पताल आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने लक्षणों के बारे मे जानकारी दी है सामान्य लक्षण तेजी से वजन कम होना,लगातार बुखार या ठंड लगना,रात में पसीना आना,अत्यधिक और बिना कारण थकान,लंबे समय तक दस्त लगना आदि अन्य गंभीर संकेत गले, बगल या कमर की ग्रंथियों में सूजन मुंह,जीभ या गले में सफेद धब्बे और छाले होना,सूखी खांसी और सांस फूलना,त्वचा के नीचे या मुंह के अंदर बैंगनी या लाल रंग के चकत्ते बनना ऐसे लक्षण दिखाई दे तो नजरंदाज नही करना चाहिए
विशेष करके एचआईवी की जांच गर्भवती महिलाओं और टीबी मरिजों को समय के साथ जल्दी से जल्दी जांच करवा लेना चाहिए अपने आस पास की सरकारी अस्पताल की आईसीटीसी केंद्र मे एचआईवी और सिफलिस कि नि:शुल्क जाच होती है
शिविर में सहयोग देने वाले प्रमुख कर्मी
इस शिविर को सफल बनाने में निम्नलिखित स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष सहयोग रहा:
संजय गाड़े (डाटा एंट्री ऑपरेटर)
गंगा गोयल (ए.एन.एम)
रायदा चौहान (ए.एन.एम)
आशा कार्यकर्ता मंगला
मनोज एवं जमील शेख , आदि का शिवीर मे सहयोग रहा है
निःशुल्क जाँच की सुविधा
अपने आस-पास के सरकारी अस्पताल के आईसीटीसी केंद्र में एचआईवी और सिफलिस की जाँच पूर्णतः निःशुल्क की जाती है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें