मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च; जर्जर सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश जिला बुरहानपुर 10 वर्षीय मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा, युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च; जर्जर सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवालबुरहानपुर में जर्जर सड़कों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुई एक मासूम की मौत के विरोध में युवा कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कैंडल मार्च निकाला और प्रशासन से जवाब मांगा। इस प्रदर्शन में बदहाल बुनियादी ढांचे और सुरक्षा की कमी पर गंभीर सवाल उठाए गए।
विरोध प्रदर्शन और मुख्य मांगें
जर्जर और बदहाल सड़कों की तुरंत मरम्मत की मांग की गई।प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की आवाज उठाई गई।मासूम की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया गया।
बुरहानपुर महाराष्ट्र–
अंकलेश्वर नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत के बाद शहर में आक्रोश देखने को मिला। हादसे के विरोध में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृत मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित की और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
कैंडल मार्च उस स्थान से निकाला गया, जहां हादसा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर पैदल मार्च किया और घटनास्थल पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बालक को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर देवेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार केवल होर्डिंग और विज्ञापनों में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था पर ध्यान दिया जाता, तो शायद यह मासूम आज जीवित होता। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।
गौरतलब है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे थाना यातायात के सामने अपने मामा के साथ बाइक पर जा रहे 10 वर्षीय बालक की कंटेनर की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका छोटा भाई तथा मामा लोकेश भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़कें और भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों की वजह बन रही हैं। नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुधार, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सड़क की स्थिति और विरोध प्रदर्शन
बुरहानपुर-अंकलेश्वर नेशनल हाईवे (NH 753B) लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढों और बदहाली से जूझ रहा है।खराब सड़कों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से आम जनता और स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेश्वर सिंह ठाकुर ने पूर्व में भी सड़क निर्माण और सुरक्षा को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें