सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में नल-जल योजना के अंतर्गत ,संजय नगर के वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक के नागरिकों को पेयजल की समस्या से स्थायी राहत मिलने की दिशा में रेलवे की परमिशन के पश्चात कार्य को शुरू किया गया।

 


नेपानगर के  संजय नगर में नल-जल योजना के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 05 के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन की कनेक्टिविटी का कार्य रेलवे की परमिशन के पश्चात शुरू किया गया।

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आज दिनांक 18/08/2026 मंगलवार को  संजय नगर के वार्ड क्रमांक 01 से 05 तक पेयजल समस्या के समाधान हेतु रेलवे की अनुमति मिलने के बाद पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। यह पाइपलाइन संजय नगर से सिटीजन स्कूल की ओर रेलवे पटरी के नीचे से गुजरेगी, जिससे लगभग 8 दिनों में काम पूरा होने की उम्मीद है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएँअनुमति और शुरुआत: रेलवे क्रॉसिंग की अनुमति मिलने के बाद मशीनें तैनात कर संजय नगर के पास खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।

लाभार्थी क्षेत्र: वार्ड क्रमांक 01 से 05 के नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत से स्थायी राहत मिलेगी।

नए कनेक्शन: जिन घरों में अभी तक नल कनेक्शन नहीं हैं, वहां भी बहुत जल्द नए जल कनेक्शन स्थापित किए जाएंगे।

कार्य की स्थिति: इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटील, सीएमओ संतराम चौहान और श्याम कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती विनोद पाटिल जी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संतराम चौहान जी, पार्षद श्री जीतू पाटिल जी, पार्षद श्री अंबादास सोनवाने जी,नगर पालिका इंजीनियर श्री विजय सिंह कुशवाह जी,श्री गंगाधर पाटिल जी एवं नगर पालिका परिवार के कर्मचारी नेपानगर  के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस परियोजना के पूरा होते ही क्षेत्र के आम नागरिकों को पेयजल की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...