प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब 42 मॉडिफाइड साइलेंसर, 15 प्रेशर हॉर्न, 08 नंबर प्लेट को निकलवाकर रोड रोलर से नष्ट किया गया
खण्डवा यातायात पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से यातायात प्रभावित करने वाले एवं यातायात नियमों कि अवहेलना करने वाले एवं मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम मे आज यातायात पुलिस टीम द्वारा बुलट मे मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 42 मॉडिफाइड साइलेंसर, 15 प्रेशर हॉर्न, 08 नंबर प्लेट निकलवाकर पुराने बीएस स्टैंड पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट किये गये।
उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय , थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र परिहार एवं यातायात टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
खण्डवा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें एवं सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें