नेपानगर के बुधवारा बाजार में पुरानी और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को नगर पालिका द्वारा तुड़वा दिया गया , कार्य में देरी होने के कारण व्यापारियों में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर बुधवारा बाजार में दिनांक 21 अगस्त 2026 शुक्रवार दोपहर 2बजे व्यापारियों द्वारा पुरानी और क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को नगर पालिका द्वारा तुड़वा दिया गया है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को पेयजल की अस्थायी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना और वर्तमान स्थिति पर एक नज़र
स्थान: बुधवारा बाजार, नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)
नगर पालिका द्वारा इस स्थान पर लगभग ₹1,25,000 की लागत से नई टंकी का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाना था लेकिन पानी की टंकी का गद्दा अज्ञात व्यक्ति द्वारा बंद किया जाने पर बुधारा बाजार के व्यापारियों में आक्रोश का माहौल देखना को मिल रहा है
पुरानी प्लास्टिक की टंकी में गंदगी, टूट-फूट और पानी दूषित होने की वजह से नगर पालिका ने इसे हटवाया। व्यापारियों का कहना है 15 से 20 साल पूर्व इस टंकी का निर्माण कार्य किया गया था । लेकिन क्षतिग्रस्त होने के कारण इसका मरम्मत कार्य एवं नवीनीकरण किया जाना संभव था नगर निगम द्वारा व्यापारियों को टंकी तोड़ने से पहले आश्वासन दिया गया था कि टंकी का निर्माण कार्य जल्द से जल्द किया जाएगा । एवं पानी की टंकी के समीप जानवरों के पीने के लिए कुंड भी बनाया गया था जो सतिग्रस्त होने के कारण टूट गया था
समस्या और नया निर्माण कार्यमुख्य कारण: पुरानी प्लास्टिक की टंकी में गंदगी, टूट-फूट और पानी दूषित होने की वजह से नगर पालिका ने इसे हटवाया।
लागत: नई टंकी के निर्माण पर लगभग सवा लाख रुपये खर्च होंगे।जिससे समस्त व्यापारियों को स्वच्छ पानी सुविधा प्राप्त होगी ।
वर्तमान स्थिति: वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और अगले कुछ दिनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है, जिसके चलते लोग फिलहाल पानी के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर हैं।
लाख रुपये की लागत से नई पानी की टंकी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आमजन को गंदे व अनियमित पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
टंकी ना बने पर विवादित मामला देखने को मिल रहा है
निष्कर्ष: चूंकि कार्य आदेश (वर्क ऑर्डर) जारी हो चुके हैं, स्थानीय प्रशासन और नगर निगम को चाहिए कि वे इस विवादित मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाएं, ताकि व्यापारियों और आम जनता की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
उद्देश्य: इस निर्माण से बाजार क्षेत्र में स्वच्छ और पीने योग्य पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी। आशा है कि नगर निगम इस पर विचार कर जल्द से जल्द व्यापारियों की समस्या का निराकरण करेंगे





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें