नेपानगर डवालीकला में खराब सड़क का मामला,जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर का एक्शन सचिव को लगाया फोन
डवालीकला में खराब सड़क का मामला,जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर का एक्शन
नेपानगर। जनपद खकनार के अधीन ग्राम पंचायत डबालीकलों के लाल पढ़ावा से गोपाल फालिया के बीच लंबे समय से खराब पड़े रास्ते की समस्या को लेकर दिनांक 19 अगस्त 2026 मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान जिला कलेक्टर हर्ष सिंह की जनसुनवाई में पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपने के साथ ही मौके पर अपनी समस्या मौखिक रूप से भी बताई। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग लंबे समय से कच्चा और खराब है। बारिश के दौरान रास्ते की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों, किसानों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीण ने 38 हस्ताक्षरों वाले सामूहिक शिकायत पत्र के माध्यम से हर्ष सिंह के सामने जनसुनवाई में शिकायत की, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सचिव को फोन कर मार्ग का निरीक्षण करने और आवश्यक निर्देश दिए।
शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने मौके पर ही ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र तायडे को फोन कर बुधवार तक समस्या का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों, किसानों और बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कलेक्टर का निर्देश: जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने संबंधित पंचायत सचिव को तुरंत फोन लगाया।
सड़क की स्थिति: भारी बारिश के कारण मार्ग की मिट्टी बह जाने से आवागमन खतरनाक हो गया है।
ग्रामीणों की मांग: सड़क निर्माण, मरम्मत और समतलीकरण कराने की मांग की गई है।
आपस मे राशी एकत्र कर निर्माण करे ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि रास्ते की समस्या को लेकर पूर्व में ग्राम पंचायत जनसुनवाई में ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और ऑन द स्पॉट , कलेक्टर ने सचिव को सड़क की समस्या का तत्काल निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। बताया गया है कि कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बुधवार तक ग्रामीणों की समस्या का निराकरण हो जाना चाहिए। कलेक्टर ने बच्चों के इसी मार्ग से आवागमन करने का हवाला देते हुए सड़क की खराब स्थिति पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद ग्रामीणों को अब बुधवार को मौके पर कार्रवाई होने की उम्मीद है।
पुलिया में पानी और मलवे से बढ़ी परेशानीः ग्रामीणों द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि लाल पडावा से गोपाल फालिया के बीच मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब है।
बारिश के दौरान दोनों गांवों के बीच बनी पुलिया में पानी की निकासी प्रभावित होने तथा मलवा जमा होने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। मार्ग की समस्या खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों और किसानों को आने-जाने में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
ग्रामीणों की पंचायत स्तर पर कार्यवाई पर नजर ग्रामीणों ने शिकायत में संबंधित विभाग के अधिकारियों से मार्ग का तत्काल स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की जांच, पंचनामा/जांच प्रतिवेदन तैयार करने तथा आवश्यकता के अनुसार सड़क निर्माण, मरम्मत एवं समतलीकरण कराने की मांग की है।
अब कलेक्टर ने बुधवार तक निराकरण के निर्देश के बाद ग्रामीणों की नजर पंचायत स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें