कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत अम्बा का दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर अब्सेंट, पलायन एवं अन्य मतदाताओं की स्थिति का सूचीवार विस्तृत अवलोकन किया।
बुरहानपुर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत अम्बा का दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर अब्सेंट, पलायन एवं अन्य मतदाताओं की स्थिति का सूचीवार विस्तृत अवलोकन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गांव में भ्रमण कर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और यह जानकारी ली कि उनके नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हैं या नहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को सुदृढ़ और शुद्ध करने का कार्य तेजी से जारी है और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। ग्राम अम्बा के बाद उन्होंने फाल्या मलगांव का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान नो मैपिंग की स्थिति की भी जांच की और इस संबंध में तहसीलदार एवं बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियां समय पर और सही रूप से सुनिश्चित की जाएं। इसके पश्चात् देर शाम ज...