खंडवा जिले भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित वीसी दिनांक 23 जनवरी 2026 में दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 चलाया जावेगा। और छैगाँव माखन ब्लॉक में विकास की गति को नई ऊर्जा दी जा रही है। नीति आयोग की यह पहल जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है।
नीति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा आयोजित वीसी दिनांक 23 जनवरी 2026 में दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 चलाया जावेगा। जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सैचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। सम्पूर्णता अभियान 2.0' के माध्यम से खंडवा जिले और छैगाँव माखन ब्लॉक में विकास की गति को नई ऊर्जा दी जा रही है। नीति आयोग की यह पहल जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार लाने का एक सशक्त माध्यम है। खण्डवा जिले प्रभारी मंत्री माननीय श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, माननीय विधायक पंधाना श्रीमती छाया मोरे, माननीय विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा आज खण्डवा में 'संपूर्णता अभियान 2.0' का शुभारंभ किया गया। इस 3 महीने के अभियान के तहत आकांक्षी जिला खंडवा और ब्लॉक छैगाँव माखन ...