घोषणा वीर भाजपा... ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे नेपानगर में अरबों के भाषण, गांवों में सूखा, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने मध्य प्रदेश के नेपानगर के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भीषण किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर तीखा हमला बोला है।
बुरहानपुर, भाजपा के नेता, सरकार और उनके विधायको को भले किसी काम का प्रशिक्षण ना दिया जाए, किन्तु जनता के बीच आकर लंबी-लंबी फेकने का काम जरूर उनके गुरु से मिल जाता है, आम जनता की परेशानी, से विकास से भाजपा का दूर-दूर तक कोई संबंध हो ही नही सकता, केवल चुनाव के वक्त उस समय की परिस्थितियों को भाँप कर जनता को भ्रमित कर उन्हें बरगला कर जैसे-तैसे वोट लेकर अपनी सरकार बनाना और सरकार बनते ही तेरा मेरा रिश्ता क्या..? पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी जी के प्रहार: मुख्य आरोप रघुवंशी ने सरकार की कथनी और करनी के बीच के अंतर को स्पष्ट करने के लिए कई गंभीर आरोप लगाए हैं: "घोषणा वीर" सरकार: रघुवंशी ने भाजपा नेताओं को "घोषणा वीर" करार दिया है। उनका कहना है कि मंचों से अरबों रुपये की योजनाओं के भाषण दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। ग्रामीण जल संकट: नेपानगर के ग्रामीण अंचलों में पानी की भारी किल्लत है। रघुवंशी का दावा है कि भीषण गर्मी और गिरते जलस्तर के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि सरकारी तंत्र केवल कागजों पर योजनाएं च...