💧जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं बेहतर जल प्रबंधन हेतु विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले में जारी गतिविधियों की श्रृंखला में नेपानगर नगर के वार्ड क्रमांक 3 में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पाइप लाइन सुधार कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के तहत क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। ☑️ जल संचयन को मिलेगा बढ़ावा इसी क्रम में ग्राम बोरखेड़ा के सांवली में तालाब के जीर्णाेद्धार का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुदृढ़ होगी। ✔️ जल रिचार्ज की तैयारी अभियान के तहत वर्षा ऋतु के पूर्व #जल_संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलीटेक्निक कॉलेज बुरहानपुर में छतों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। इस पहल से वर्षा...