बुरहानपुर जिले के नेपानगर पुलिस ने मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले एक हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को इंजीनियर बताकर वारदातों को अंजाम देता थे। 02 आरोपी गिरफ्तार कर 1,29,200 ₹ की केबल व आधुनिक उपकरण जप्त।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 18.05.2025 को मोबाइल टावर केबल चोरी करने वाले हाईटेक अंतर-जिला गिरोह का किया पर्दाफाश। नेपानगर पुलिस द्वारा फर्जी इंजीनियर की आईडी पहनकर मोबाइल टावरों को निशाना बनाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार कर 1,29,200 ₹ की केबल व आधुनिक उपकरण जप्त। गिरफ्तारी और आरोपी: बुरहानपुर पुलिस ने इस अंतर-जिला गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का एक सदस्य खुद को एयरटेल (Airtel) का इंजीनियर और दूसरा बीएसएनएल (BSNL) का रीगर बताता था। कार्यप्रणाली (Modus Operandi): आरोपी गले में फर्जी आईडी कार्ड पहनते थे ताकि किसी को शक न हो। वे अपने साथ लैपटॉप, पेचकस, आरी कटर और प्लायर जैसे आधुनिक उपकरण रखते थे। वे दिन के उजाले में ही टावरों की रेकी करते थे और मेंटेनेंस के बहाने केबल काटकर चोरी कर लेते थे। बरामद की : पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,29,200 रुपये मूल्य की केबल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण व औजार जब्त किए हैं। अन्य वारदातें: आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने खंडवा के निसानिया, हरसूद, सिहाड़ा और मथेला क...