सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में कलेक्ट्रेट कार्यालय मीटिंग हॉल में जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं एवं उनके निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय मीटिंग हॉल में जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं एवं उनके निराकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के माध्यम से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जिले में पेयजल की वर्तमान स्थिति, आ रही समस्याओं तथा उनके प्रभावी समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर श्रीमती माधुरी पटेल, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली गयी एवं अधिकारियों से क्षेत्रवार समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि जहां कहीं भी पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न हो, उसकी जानकारी तत्काल संबंधित स्तर पर उपलब्ध कराई जाए तथा समयबद्ध रूप से उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील ने निर्देश दिए कि जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं की नियमित समीक्षा के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाए। कार्य केवल औपचारिकता के रूप में नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी रूप से किया जाए, ताकि नागरिकों को सुविधाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

वहीं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग टीम गठित कर पंचायत स्तर पर पेयजल समस्याओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए बेहतर कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा, ताकि नागरिकों को पेयजल संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल संबंधी सभी कार्य गुणवत्ता के साथ कराए जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...