कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने समय-सीमा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने समय-सीमा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के मुख्य बिंदु
सीएम हेल्पलाइन पर विशेष ध्यान: कलेक्टर ने विशेष रूप से उन शिकायतों की समीक्षा की जो 100 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं।
प्रकरणवार चर्चा: उन्होंने केवल आंकड़ों पर बात न करके, अधिकारियों से एक-एक केस (प्रकरणवार) पर बात की ताकि देरी का वास्तविक कारण समझा जा सके।
गुणवत्तापूर्ण निराकरण: निर्देश दिए गए कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर न हो, बल्कि वह त्वरित, नियमों के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि नागरिक संतुष्ट हों।
प्राथमिकता: सीएम हेल्पलाइन को सरकारी कामकाज की सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
✔️ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का गहन अवलोकन
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का गहन अवलोकन करते हुए 100 दिवसीय से अधिक लंबित शिकायतों का संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को प्राथमिकता में रखा जाए।
जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP के कार्यों की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों एवं गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान के तहत कार्यों में गति लाने तथा जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों में संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई एवं निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो तथा समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चत करने के साथ-साथ विभागवार प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति समय-सीमा में करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी विभागीय अधिकारी अपनी-अपनी विभागों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण करेंगे एवं प्रतिवेदन परख एप पर अपलोड करेंगे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, एसडीएम श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम श्री भगीरथ वाखला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें