सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में सराफा दुकानें की होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम करेगा अलर्ट

 

बुरहानपुर जिला पुलिसद्वारा सराफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को कोतवाली थाना परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी नीता देअरवाल ने सराफा एसोसिएशन और व्यापारियों के साथ चोरी, ठगी और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।

टीआई ने कहा कि सभी सराफा दुकानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे होना चाहिए। नियमित रूप से चालू स्थिति में रखें। दुकानों में इमरजेंसी अलार्म सिस्टम लगाने के साथ किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना पुलिस तक सूचना पहुंचाए। संदिग्ध ग्राहक, संदिग्ध गतिविधि के साथ अपरिचित व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को दे। मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने का सुझाव दिया गया। दुकानों में आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं नए स्टाफ का पुलिस सत्यापन जरूर कराए।

बुरहानपुर में सराफा व्यापारियों के लिए सुरक्षा बैठक की मुख्य बातें:

स्थान और आयोजन: कोतवाली थाना परिसर में जिला पुलिस और सराफा एसोसिएशन के बीच बैठक।

प्रमुख निर्देश: थाना प्रभारी नीता देअरवाल ने सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी है।

सुरक्षा उपाय: कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन (Verification) कराने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने और नकद लेनदेन में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए।

व्यापारियों का सुझाव: अन्य राज्य/जिले की पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान व्यापारी संघ को सूचित करने का सुझाव दिया गया ताकि सहयोग मिल सके।

समन्वय: पुलिस और व्यापारियों के बीच संवाद मजबूत करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने सभी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी। साथ ही कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने और नकदी लेनदेन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि यदि अन्य राज्य या जिले की पुलिस किसी कार्रवाई के लिए बुरहानपुर आती है, तो व्यापारी संघ को भी सूचना दी जाए ताकि आवश्यक सहयोग मिल सके और भ्रम की स्थिति न बने। बैठक में पुलिस व्यापारी समन्वय मजबूत करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का सुझाव झाव भी दिया गया। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त और रात्रि भ्रमण बढ़ाने का आश्वासन दिया।

बाजार में बढ़ेगी पुलिस गश्त

व्यापारी संघ ने सुझाव दिया कि यदि किसी अन्य जिले या राज्य की पुलिस कार्रवाई के लिए बुरहानपुर आती है, तो इसकी जानकारी व्यापारी संघ को भी दी जाए, ताकि आवश्यक सहयोग किया जा सके। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं या संदिग्ध वाहनों की सूचना तत्काल डायल 112 या स्थानीय पुलिस को देने की अपील की। 

इस दौरान सराफा संघ के सौरभ श्रॉफ, संतोष श्रॉफ, उपेंन्द्र श्रॉफ, दिलीप श्रॉफ, ऋषभ जैन सहित अन्य व्यापारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। 

नगदी लेकर नहीं निकले व्यापारी

बुरहानपुर व्यापारियों को अधिक मात्रा में नकदी लेकर अकेले आवागमन नहीं करन एवं बैंक लेनदेन में सावधानी बरतने के लिएक हा गया। दुकान बंद करते समय सुरक्षा उपायों का पालन करने एवं रात्रि में विशेष सतर्कता रखने की बात कही। साइबर ठगी, नकली सोना गिरवी रखने एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के साथ बाजार क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तु अथवा संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर पुलिस को इसकी सूचना देने के लिए कहा गया। 

आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...