बुरहानपुर जिले में बिजली कटौती, सूचना व्यवस्था एवं जर्जर विद्युत ढांचे के सुधार की मांग को लेकर ताप्ती सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन
बुरहानपुर में ताप्ती सेवा समिति ने जिले की चरमराती बिजली व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती और जर्जर बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग को लेकर विद्युत विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है। बुरहानपुर ताप्ती सेवा समिति : बुरहानपुर द्वारा जिले में लगातार सामने आ रही विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं, पारदर्शी सूचना व्यवस्था की कमी तथा जर्जर विद्युत ढांचे के सुधार की मांग को लेकर अधीक्षण यंत्री श्री के. एस. मालवीया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन विद्युत विभाग की प्रतिनिधि अधिकारी ए.ई.सी. हिना मैडम को प्रदान किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली बंद होने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, बुजुर्गों एवं मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के दौरान घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो रही है, जिससे कृषि कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। समिति ने मांग की कि बिजली कटौती एवं मरम्मत कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप चैनल, फेसबु...