सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के माँजरोद खुर्द गांव में 3 करोड़ 8 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।

 



संकल्प है हमारा—गाँव को स्मार्ट बनाना दिनांक 29/ 5 /2026 शुक्रवार को बुरहानपुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी विधायक मंजू राजेंद्र दादू और जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को सहित अन्य जनप्रतिनिधियों  की उपस्थिति में  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत को राशि ₹ 03 करोड़ 08 लाख 95 हजार की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया इसमें मांजरोद से सुसुरखेड़ा मार्ग निर्माण और ग्राम मांजरोदकला में खेलकूद मैदान का निर्माण शामिल है।

सड़क निर्माण: मांजरोद से सुसुरखेड़ा तक लगभग ढाई किलोमीटर (2.5 किमी) लंबी नई सड़क बनाई जाएगी। 

ग्राम पंचायत मांजरोदकलां: मांजरोदकला में युवाओं के लिए एक नया खेल मैदान विकसित किया जाएगा, जिस पर 80 लाख रुपए की लागत आएगी।

 ग्राम पंचायत मांजरोदखुर्द :  ग्राम मांजरोद से ग्राम सुसुरखेड़ा तक मार्ग निर्माण कार्य लागत राशि 228.95 करोड़ 

इस सड़क के बनने से बारिश के समय होने वाली आवागमन की दिक्कतें दूर होंगी और किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में आसानी होगी। वहीं, खेल मैदान से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने इस अवसर पर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के बारे में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातें साझा कीं

सड़क और आधारभूत सुविधाएं: सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने जोर देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे गांवों का कायाकल्प हो रहा है।

विकास का मुख्य लक्ष्य: विधायक मंजू दादू ने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा नेपानगर को लगातार विकास कार्यों की सौगातें दी जा रही हैं। 

जनता की प्रतिक्रिया: इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक मंजू दादू के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री प्रदीप जाधव जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री किशोर नाना पाटील जी, जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक पटेल जी, जनपद पंचायत खकनार सदस्य श्री गजाधर बेड़िया जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राहुल जाधव जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निलेश चौकसे जी, मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र जोगी जी, श्री सोनू भावसार जी, श्री आनंद यादव जी, ग्राम पंचायत सरपंच/सचिव सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...