बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील स्थित ग्राम डवालीखुर्द में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मरीज का स्वास्थ खराब, पीड़ित ने की शिकायत
बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील स्थित ग्राम डवालीखुर्द में एक झोलाछाप फर्जी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टर का नाम विनायक देवगिरी निवासी सरोला क्लीनिक डवालीखुर्द बताया जा रहा है फरियादी करणसिंह पिता शोभाराम जाधव, निवासी ग्राम डवालीखुर्द ने कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नेपानगर पुलिस थाना प्रभारी को इस संबध में एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, लगभग दस दिन पहले फरियादी करणसिंह को बुखार आया था। वे इलाज के लिए ग्राम डवालीखुर्द में स्थितप डॉ विनायक देवगिरकर पाटिल के क्लिनिक पर गए। आरोप है कि विनायक देवगिरकर पाटिल ने पुलिस थाना फरियादी को बुखार की दवाइयां दीं और साथ ही एक इंसुलिन का इंजेक्शन भी लगाया। शिकायत में बताया गया है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद करणसिंह के दाहिने पैर में अत्यधिक दर्द शुरू हो गया। अगली सुबह तक उनके उसी पैर में एक फुंसी भी निकल आई। जब फरियादी करणसिंह ने इस समस्या के बारे में विनायक देवगिरकर पाटिल से संपर्क किया, तो उसने ने उन्हें बताया कि यह एक-दो दिन में अपने ...