नेपानगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्वच्छता तार-तार, बदहाल शौचालय से जनता त्रस्त नेपानगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शौचालय में इतनी अधिक गंदगी फैली हुई है कि वहाँ से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। बदबू और अस्वच्छता के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों का कहना है वार्ड में सभी के घरों में शौचालय बने हुए हैं यह हमारे घरों के समीप होने की वजह से हमें इससे समस्या हो रही है क्योंकि इससे जो मल निकलता है जिससे बहुत बदबू होती है और मच्छरों का एवं जानवरों का खतरा बना रहता है समस्या: वार्ड क्रमांक 10 में स्थित सार्वजनिक शौचालय में वर्षों एवं महीनों से सफाई नहीं होने के कारण भारी गंदगी फैली हुई है। असर: शौचालय से उठने वाली तीव्र बदबू के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है और वहां से गुजरना भी मुश्किल है। जिसकी वजह से छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है खतरा: अस्वच्छता के चलते इलाके में संक्रामक बीमारियां (जैसे मलेर...