श्रम विभाग द्वारा जयस्तंभ एवं मंडी चौराहा पर निर्माण श्रमिकों एवं ऑटो चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके अधिकारों व सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था।
📢 श्रम विभाग की बड़ी पहल: श्रमिकों और ऑटो चालकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जयस्तंभ एवं मंडी चौराहा में निर्माण श्रमिकों एवं ऑटो चालकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित श्रमिकों को मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया तथा भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए योजना में पंजीयन कराने हेतु प्रेरित किया गया।
श्रमपदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे द्वारा श्रमिकों को बताया गया कि यदि कोई श्रमिक रोजगार के लिए अन्य राज्य में गया है अथवा किसी अन्य राज्य से कार्य करने हेतु जिले में आया है, तो उसकी जानकारी अनिवार्य रूप से श्रम विभाग एवं नगर निगम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इससे श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें