सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आपके पास भी है 20 साल पुरानी गाड़ी तो जान लें ये जरूरी बात, नहीं तो ढीली हो जाएगी जेब

सड़क परिवहन मंत्रालय की योजना के मुताबिक, 20 साल से पुराना दोपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कराने के लिए 2000 रुपये करने होंगे. वहीं, 20 साल से पुरानी कार के लिए 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे
           आरसी रिन्युअल चार्ज में बढ़ोतरी की संभावना

अगर आप भी 20 साल पुरानी मोटरसाइकिल या कार के मालिक हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, सरकार ने ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए नया मसौदा तैयार किया है. इसके तहत आपको पुराने वाहनों का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने पर ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे. सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
सड़क परिवहन मंत्रालय की योजना के मुताबिक, अगर आपके पास 20 साल से पुराना दोपहिया वाहन है तो आपको रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कराने के लिए 2000 रुपये करने होंगे. वहीं, 20 साल से पुरानी कार के लिए 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, तिपहिया वाहनों के लिए 5000 रुपये वसूले जाएंगे. 

कमर्शियल वाहनों पर भी ढीली होगी जेब 

सरकार ने पुराने कर्मिशलय वाहनों पर भी लगाम लगाने के लिए प्रबंध किए हैं. इस मसौदे के अनुसार, 15 साल से पुराने मीडियम व भारी कमर्शियल वाहनों की संख्या को भी कम करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. अगर कमर्शियल वाहन 15 साल पुराना है तो मीडियम वाहन के लिए 12 हजार रुपये और भारी वाहन के लिए 18000 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, 20 साल बाद रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल कराना है तो आपको दोगुना खर्च करना होगा. यानी मीडियम कमर्शियल वाहन के लिए 25 हजार रुपये तो वहीं, भारी वाहन के लिए 36 हजार रुपये खर्च करने होंगे.

दिल्ली छोड़कर पूरे देश में लागू होगा मसौदा

खास बात यह है कि सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से तय किया गया मसौदा दिल्ली-एनसीआर छोड़कर पूरे देश में लागू होगा. दरअसल, प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में कोर्ट के आदेश पर पहले से ही पुराने वाहनों पर बैन है. यहां 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को हटाना अनिवार्य है.

वाहनों की फिटनेस पर भी बढ़ सकते हैं चार्ज

वाहनों की फिटनेस कराने के लिए भी आपको ज्यादा चार्ज देने पड सकते हैं. मंत्रालय की ओर से 8 से 15 साल पुराने दोपहरिया वाहनों के लिए 1000 रुपये, 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों पर 2000 रुपये वहीं तिपहिया व भारी वाहनों के लिए 7000 से 25000 रुपये का फिटनेस टेस्ट फीस का प्रपोजल तैयार किया गया है. 


आप देख रहे हैं 

प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...