pub-4032623511138817 Pradesh Patrika Deepak Sonwane सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेपानगर के महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में बदहाल ग्रीन स्पेस पार्क, के निर्माण पर फूटा रहवासियों का गुस्सा 33.80 लाख के ग्रीन स्पेस पार्क में पानी-गंदगी, झूले भी गुणवत्ताहीन उपाध्यक्ष के निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्थाएं, ठेकेदार ने पौधे भी नहीं लगाए

नेपानगर। वार्ड क्रमांक 11 महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में करीब 33 लाख 80 हजार रुपए की लागत से बनाए गए ग्रीन स्पेस पार्क की स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।  नगर पालिका उपाध्यक्ष  : सरला प्रवीण काटकर ने बुधवार पार्क का निरीक्षण किया तो परिसर में जगह-जगह पानी भरा मिला और गंदगी फैली मिली। बच्चों के लिए लगाए गए झूले व अन्य खेल उपकरण भी गुणवत्ताहीन पाए जाने की बात सामने आई। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि करीब 8 महीने पूर्व में स्पार्क में निरीक्षण करने आया था मैंने कुछ निर्देश दिए थे जहां जरूरत हो वहां जमिन संतुलन किया जाए आवश्यकता ,अनुसार मुरूम डाला जाए पानी के निकासी व्यवस्था की जाए ठेकेदार द्वारा जो भी इंस्ट्रूमेंट लगाएं गए वह डीपीआर के अनुरूप ही लगाया जाने थे लेकिन वह घटिया क्वालिटी के लगाएं गए उपकरण हैं उन्हें बदल दिया जाए निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने सीएमओ और उपयंत्री को मौके पर बुलाकर पार्क में पानी निकासी और समतलीकरण नहीं होने पर सवाल किए। उन्होंने यह भी पूछा कि निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा पौधरोपण क्यों नहीं किया गया। उपाध्यक्ष के अनुसार पार्क में लगे अधिकां...

नेपानगर में लापरवाही की हद प्राथमिक उपभोक्ता भंडार मे 3 लाख का ट्रक, 35 लाख ब्याज; भंगार वाहन पर अब भी किस्त का बोझ

।। प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की कार्यप्रणाली को लेकर एक और मामला सामने आया है। एचपी गैस सिलेंडरों के परिवहन के लिए वर्षों पहले करीब 3 लाख रुपए में बैंक फाइनेंस कराया गया MP 09 KC 1007 नंबर का आज बदहाल स्थिति में संस्था कार्यालय के सामने कबाड़ में तब्दील होकर खड़ा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि वाहन पर मूल राशि से कई गुना अधिक ब्याज चढ़ चुका है। ​ कार्यालय के सामने खड़ा कबाड़ दे रहा व्यवस्था को आईना संस्था से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस वाहन की खरीदी के वक्त की करीब 3 लाख रुपए की मूल राशि आज भी कागजों में बकाया है। लेकिन लंबे समय तक वाहन के संचालन ठप रहने और लोन की किस्तें समय पर न चुकाए जाने के कारण बैंक का ब्याज और अन्य पेनल्टी जुड़ती चली गई। नतीजा यह हुआ कि मामूली सा दिखने वाला यह पुराना कर्ज अब विकराल रूप लेकर 35 लाख रुपए के भारी-भरकम आंकड़े को छू रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि कई कार्यकाल गुजरने के बाद भी संस्था ने इस वाहन और कर्ज के मामले का निपटारा क्यों नहीं किया? मामले में संस्था अध्यक्ष घीसूलाल जैन का पक्ष भी सामने आया है। आप दे...

नेपानगर में सजेगा 'युवा संगम' रोजगार मेला, 6 बड़ी कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी के अवसर

  नेपानगर । युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह आसान होने जा रही है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ITI नेपानगर में कल, यानी 01 अक्टूबर 2026 गुरुवार को एक विशाल 'युवा संगम' रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन और रोजगार विभाग के सहयोग से आयोजित होने वाला यह मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।मेले का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। इसमें 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा शामिल होकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर पा सकते हैं। इन बड़ी कंपनियों में मिलेगी नौकरी रोजगार मेले में देश और प्रदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करने पहुंच रही हैं। कंपनियां की सूची 1क्वेस कॉर्प लिमिटेड, महाराष्ट्र 2. शिवफूड ग्रुप, पुणे 3. नोविया फार्मा कंपनी, इंदौर 4. पॉलीपिक इंजीनियरिंग लिमिटेड, पीथमपुर 5. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), बुरहानपुर 6. एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, बुरहानपुर आप देख रहे है 👇

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपानगर प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार में प्रेस वार्ता के दौरान लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है आंशधारी ने 700 सिलेंडर गायब होने के आरोप पर संस्था का जवाबकहा, सिर्फ 66 सिलेंडरों की अल्पता, वह भी पूर्व कार्यकाल से हुआ है

  700 सिलेंडर गायब होने के आरोप पर संस्था का जवाबकहा, सिर्फ 66 सिलेंडरों की अल्पता, वह भी पूर्व कार्यकाल से हुआ है प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे नेपानगर । प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार में दिनांक 29 सितंबर 2026 मंगलवार शाम 7:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस अंशधारी एवं संचालक द्वारा रखी गई गबन के आरोपों को लेकर उठे विवाद के बीच संस्था के अध्यक्ष घीसूलाल जैन एवं संचालक मंडल उमेश सोनी ने प्रेस वार्ता के दौरान लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था के खातों में कोई अनियमितता नहीं है और सभी वित्तीय लेन-देन नियमित ऑडिट के अधीन हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। घीसूलाल जैन ने जानकारी देते हो बताया कि संस्था द्वारा 8 साल पूर्व मुझे अध्यक्ष पद सोफा गया था तब संस्था में देनदार करीब 2 करोड़ 54 लाख थी जो आज 25 -26 में घटकर लगभग 1करोड़ 76लाख की हो चुकी है उन्होंने बताया कि दिनदारों को करीब 75 लाख के करीब अमानत दारौ के पैसे लौट आए हैं ग्रेजुएट वालों के पैसे दिए हैं पुराने व्यापारियों के पेमेंट किया हैं एसपी...

आंगन मिलन अभियान का समापन, महिलाओं-बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

  नेपानगर। राजीव नगर वार्ड-1 में आयोजित तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा संकल्प अभियान-2026 का सोमवार को समापन हुआ। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ विषय पर महिलाओं व बालिकाओं से संवाद भी हुआ। आयोजन में मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ पौधारोपण किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने महिलाओं और बच्चों को फल व मिठाई वितरित की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सरोज मोहासे, छाया गुड़गे, सविता कैथवास, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर ममता उमरिया सहित कार्यकर्ता स्वर्णा नागवंशी, सुनीता पगारे, लक्ष्मी गज्जाम और सहायिकाएं मौजूद रहीं। आप देख रहे है 👇

नेपानगर सहकारी भंडार की साधारण सभा में हंगामा कर्मचारियों का पीएफ-ग्रेच्युटी रुका होने पर सवालों से भागे पदाधिकारी

  अध्यक्ष और संचालकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, बिना जवाब दिए बैठक छोड़कर चलते बने जिम्मेदार  ​ 31मई 2022 से बकाया है मजदूर का भुगतान, कलेक्टर और डी.आर. ऑफिस में चक्कर काटने के बाद भी नहीं मिला न्याय नेपानगर । प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भंडार (सोसाइटी) की साधारण वार्षिक सभा की बैठक सोमवार, 28 सितंबर को स्थानीय अनुरोध भवन में जोरदार हंगामे के बीच समाप्त हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान आए फंड और हिसाब-किताब पर चर्चा चल रही थी, तभी सोसाइटी के एक गरीब मजदूर के बकाए का मुद्दा उठने पर माहौल गरमा गया। स्थिति यह बनी कि पदाधिकारी बिना जवाब दिए ही बैठक बीच में ही छोड़कर चलते बने। ​ मई 2022 से रुका है मजदूरों का भुगतान ​बैठक के दौरान मजदूर मधु लक्ष्मण गायकवाड़ ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें 31 मई 2022 से न तो ग्रेच्युटी दी गई है और न ही भविष्य निधि (पीएफ) और पेंशन का निर्धारित भुगतान किया जा रहा है। पीड़ित मजदूर ने बताया कि इस लंबे अंतराल में उसने न्याय के लिए कई बार खंडवा कलेक्टर कार्यालय और डी.आर. ऑफिस (सहकारिता विभाग) में आवेदन दिए, लेकिन आज त...

ढाई साल बाद भी तीन उपस्वास्थ्य केंद्र अधूरे एजेंसी का ठेका निरस्त, ब्लैकलिस्ट के बाद अब नए टेंडर से पूरा होगा काम

नेपानगर। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब ढाई साल पहले स्वीकृत पांच उपस्वास्थ्य केंद्रों में से तीन का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। भातखेड़ा, कारखेड़ा और सातोड़ में भवन अधूरे पड़े हैं, जबकि सीवल और साईखेड़ा के भवन बनकर विभाग को हैंडओवर हो चुके हैं। निर्माण में लापरवाही पर संबंधित एजेंसी का ठेका निरस्त कर उसे ब्लैकलिस्ट किया गया है। अब शेष कार्य के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भातखेड़ा, सीवल, कारखेड़ा, सातोड़ और साईखेड़ा में करीब 30-30 लाख रुपये की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए थे। निर्माण की जिम्मेदारी मप्र गृह निर्माण विभाग को दी गई थी। खंडवा की दादाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम सौंपा गया था। बार-बार नोटिस के बावजूद काम में तेजी नहीं आने पर अगस्त में एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दिया गया। अधूरे भवनों में बिजली फिटिंग, दरवाजे-खिड़कियां, रंग-रोगन और बाउंड्रीवाल सहित कई काम बाकी हैं। भातखेड़ा में अधूरा भवन खुले मैदान में होने से असामाजिक तत्वों और आवारा पशुओं की आवाजाही बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है ...

नेपानगर क्षेत्र में तेंदुए का आतंक गोराडिया और दूधिया-केरपानी के बाद डालमहू में बकरी का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

  नेपानगर । क्षेत्र में तेंदुए का आतंक नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले करीब एक महीने से तेंदुए की लगातार बढ़ती सक्रियता ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद तेंदुआ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। शुरुआती दौर में ग्राम गोराडिया में दिखने के बाद, अब तेंदुए ने डालमहू गांव में दस्तक देकर एक बकरी का शिकार कर लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।पिंजरा नाकाम, लगातार बदल रहा है  ठिकानाप्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में करीब एक माह से तेंदुए की हलचल बनी हुई है। सबसे पहले ग्राम गोराडिया में तेंदुआ देखा गया था, जिसके बाद ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए लोहे का पिंजरा भी लगाया था। हालांकि, शातिर तेंदुआ वन विभाग के जाल में नहीं फंसा और उसने अपना ठिकाना बदल लिया। गोराडिया के बाद उसकी गतिविधियां दूधिया और केरपानी क्षेत्र में देखी गईं, जिससे इन गांवों के लोग भी सहम गए।डालमहू में मवेशी को बनाया निशानातेंदुए का ताजा मूवमेंट अब डालमहू क्षेत्र में दर्ज किया गया है,  जहां उस...

मोबाइल गिरने की बात पर विवाद, ट्रेन में दो युवतियों से मारपीट नेपानगर स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों को उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया

  बुरहानपुर के नेपानगर रेलवे स्टेशन के पास विवाद में बेंगलुरु से बलिया जा रही दो युवतियां घायल हो गईं। युवतियों ने साथ मौजूद युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। नेपानगर । स्टेशन पर रेस्क्यू   बेंगलुरु से  बलिया जा रही ट्रेन में मोबाइल गिरने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान साथ सफर कर रहे युवक पर दो युवतियों से मारपीट करने का आरोप है। विवाद बढ़ने पर नेपानगर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दोनों युवतियों को ट्रेन से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया। बताया गया कि यात्रा के दौरान मोबाइल गिर जाने को लेकर युवतियों और युवक के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मारपीट की स्थिति बनी। अब्दुल शरीफ जीआरपी प्रभारी ने  मामले की जांच कर रही है। आप देख रहे है 👇

एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश लेकर नेपानगर पहुंची जल-जन सेवा संकल्प यात्रा

एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश लेकर नेपानगर पहुंची जल-जन सेवा संकल्प यात्रा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाना तथा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है। नेपानगर। 24 सितंबर 2026 गुरुवार के दिन वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही जल-जन सेवा संकल्प यात्रा का गुरुवार को नेपानगर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकली यात्रा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। शिवाजी पार्क में किया पौधारोपण यात्रा के स्वागत अवसर पर छत्रपति शिवाजी पार्क में कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू और पूर्व विधायक सुमित्रा कासडेकर ,राजेश चौहान , युवा महामंत्री राहुल यादव, पार्षद ज्ञानेश्वर महाजन ने पौधारोपण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जल संरक्षण को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल और पर्या...

नेपा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, जैनाबाद ने जीता फाइनल मुकाबला

  ​नेपानगर। क्षेत्र के युवाओं में खेलकूद के प्रति उत्साह और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 'नेपा कप क्रिकेट टूर्नामेंट' का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जैनाबाद और ग्राम सिवल की टीम के बीच बेहद रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जैनाबाद की टीम ने खिताब अपने नाम किया। ​ फाइनल मुकाबले की मुख्य बातें ​ विजेता टीम: जैनाबाद ​ उपविजेता टीम: ग्राम सिवल ​दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उच्च स्तर का खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। ​ गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति : ​समापन अवसर और पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के कई विशिष्ट अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान गोविंद बोरिसा नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष भारती विनोद पाटिल ,कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यवाहक अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ,अखिलेश काकोड़िया,  पार्षद योगिता  राजू पाटील  सहित अन्य गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम...

नेपानगर सेवा संकल्प यात्रा के आगमन की तैयारियों को लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लिया जायजा

नेपानगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ यात्रा के स्वागत की तैयारियां तेज, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा नेपानगर । विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही विशेष यात्रा के नेपानगर आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई हैं। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सांसद के साथ विधायक मंजू राजेंद्र दादू, मंडल अध्यक्ष नीलेश महाजन ,कलेक्टर हर्ष सिह , पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष मनोज माने, अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन, पूर्व नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान,राजेश चौहान , ज्ञानेश्वर महाजन समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का जायजा ल...

इंदिरा नगर में गणेश उत्सव पर आदिवासी नृत्य की धूम, युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।

गणेश उत्सव में आदिवासी नृत्य पर झूमे युवा इंदिरा नगर में राम राजे मित्र मंडल ने किया आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में दी प्रस्तुति नेपानगर। सोमवार 21 सितंबर2026 शाम शहर के इंदिरा नगर में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। राम राजे मित्र मंडल द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। उत्सव के दौरान युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर ढोल की थाप पर सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य शुरू होते ही पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और युवा पारंपरिक धुनों पर जमकर झूमे। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे। प्रतिवर्ष होते हैं आयोजन राम राजे मित्र मंडल के सदस्यों— शुभम शिंदे, विवेक चौहान, मनीष भोयटे, हेमंत गजरे और गजेंद्रसिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा प्रतिवर्ष इसी तरह गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई प्रकार के पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया जा...

गणेश विसर्जन चल समारोह को लेकर अखाड़ा संचालकों की बैठक

  बुरहानपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं चल समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने रविवार, 20 सितंबर को अखाड़ा संचालकों की बैठक ली। बैठक में अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अनुशासन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा आयोजन है। सभी अखाड़ा संचालक आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने आमजन की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

नेपानगर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महाराणा प्रताप चौराहे पर एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया।

  नेपानगर। शनिवार  दिनांक 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर कांग्रेस कमेटी नेपानगर द्वारा महाराणा प्रताप चौराहे पर एलईडी टीवी के माध्यम से किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राहुल गांधी के संबोधन का प्रसारण दिखाया गया।  राहुल गांधी जी के कार्यक्रम में मौजूद रहे नगर पालिका अध्यक्ष भारती   विनोद पाटिल सहित प्रकाश सिंह भैस, जगमीत सिंह जॉली, राजू दमोह पाटिल, चंद्रकांत प्रजापति, कुणाल तोमर और प्रतीक सिंह भैस सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अन्य प्रतिनिधियों एंव नगर के समस्त नागरिक मौजूद रहे देश के विद्यार्थियों एवं युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर श्री राहुल गांधी जी के विचारों को सुना। आप देख रहे है 👇