सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोनालिसा की खूबसूरती ही नहीं आवाज के भी हो जाएंगे फैन! शेयर किया 26 साल पुराना गाना गाते हुए वीडियो, लोग बोले- बहुत आगे जाओगी

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा ने अपना सिंगिंग वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है.
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शेयर किया सिंगिंग वीडियो

नई दिल्ली:- प्रयागराज में महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली एक लड़की की किस्मत पूरी तरह बदल गई. खूबसूरत आंखों और सादगी भरी शख्सियत ने लोगों का ध्यान ऐसे खींचा की अब वह महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं. इतना ही नहीं उनकी किस्मत ऐसी बदली कि अब वह फिल्मों में कदम रखने की तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं. एक्टिंग और ग्रूमिंग क्लासेस ले रहीं मोनालिसा ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो केरल में जूलरी ब्रांड के लिए पहुंचीं मोनालिसा का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है. जहां वह 1999 में आई हिंदुस्तान की कसम फिल्म के जलवा जलवा गाने की कुछ लाइने गाती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वह रेड सूट और मेकअप किए हुए दिख रही हैं. 


वीडियो के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, मेरी गाने वाली वीडियो. इस पर फैंस ने हार्ट इमोजी की बरसात कर दी है. एक यूजर ने लिखा, आप से 100 गुणा ज्यादा बहुत ही शानदार और खूबसूरती लड़कियों है भारत में पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि मोनालिसा को दुनिया की सबसे खूबसूरती लड़की बोला किसने था. दूसरे यूजर ने लिखा, तुम बहुत आगे जाओगी सिस्टर. तीसरे यूजर ने लिखा, खूब सरस. चौथे यूजर ने लिखा, सो क्यूट. 

गौरतलब है कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च करने जा रहे हैं. सनोज खुद खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर गए थे और उनके पिता से परमिशन ली कि वह उनकी बेटी को फिल्म में लेना चाहते हैं. वहीं सनोज मिश्रा के साथ ही मोनालिसा केरल के एक इवेंट में भी पहुंची थीं, जिसके लिए उन्होंने पहली बार प्लेन से सफर किया था. 


आप देख रहे हैं:-
                      
                        प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...