सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तान घूमने पहुंचा विदेशी तो मेट्रो समझकर की स्टेशन में एंट्री, अंदर जाते ही दिखा ऐसा नजारा कि चौंक गया

पाकिस्तान घूमने गए एक विदेशी टूरिस्ट के साथ एक मजेदार झोल हो जाता है। वह जिस स्टेशन को मेट्रो स्टेशन समझकर एंट्री करता है, वो बस स्टेशन निकलता है। उसका मजेदार रिएक्शन इंटरनेट पर दबाकर व्यूज बटोर रहा है।
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी टूरिस्ट को आकर्षित करने वाली कई लोकेशन है। जिसके चलते वहां भी हर साल ठीक-ठाक संख्या में विदेशी सफर करने जाते है। लेकिन इंटरनेट पर वायरल वीडियो में एक विदेशी टूरिस्ट ने अपना ऐसा अनुभव साझा किया है। जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर मौज ले रहे हैं।
दरअसल, टूरिस्ट पाकिस्तान के लाहौर में मेट्रो स्टेशन 

समझकर एक स्टेशन में जाता है। लेकिन जब वह प्लेटफॉर्म पर पहुंचता है, तो वहां उसे मेट्रो की जगह बस दिखाई देती है। जिसे देखकर वह शॉक्ड रह जाता है। बताते चले कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के लाहौर में ऑरेंज लाइन मेट्रो चलती है। जो करीब 27 किलोमीटर लंबी है।

इस वीडियो में विदेशी टूरिस्ट भट्टी चौक स्टेशन पर खड़ा होकर कहता है कि ‘आज पाकिस्तान में मैं पहली बार मेट्रो ले रहा हूं।’ जिसके बाद वह अंदर अपनी सिक्योरिटी चेकिंग करवाता है। फिर टिकट काउंटर पर जाकर 30 पाकिस्तानी रुपये में एक टिकट खरीदता है। इसके बाद जब वह एंट्री प्वाइंट पर पहुंचता है, तो उसे मेट्रो के बजाय बस दिखाई देती है।

जिसे देखकर वह चौंक जाता है और हल्का-सा हंसता है। उसके पहुंचने पर जब पिछली बस निकल गई होती है, तो वह अगली बस का इंतजार करता है और उसमें चढ़ता है। अंदर उसे हर पैसेंजर बड़ी ही चौंकी हुई निगाहों से देखते है। इस दौरान वह लोगों से मिनार-ए-पाकिस्तान जाने का रास्ता भी पूछता है। जिस पर एक शख्स उसे बताता है कि अगला ही स्टेशन है। इसी के साथ करीब 59 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है।

दरअसल ये मेट्रो नहीं बस थी…

Instagram पर इस Reel को @realwildcarlos ने पोस्ट करते हुए लिखा- $0.10 लाहौर (करीब 30 पाकिस्तानी रुपये), पाकिस्तान में पब्लिक बस। मैंने पहली बार पाकिस्तान में पब्लिक बस ली। असल में इसे मेट्रो माना जाता था, लेकिन पता चला कि यह बस ‘बस’ थी। कीमत सस्ती थी और बस साफ थी। और बस के अंदर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग जगह थी। 

आप देख रहे हैं 
                        प्रदेश पत्रिका 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...