Skip to main content

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग।।

मराठा सेवा संघ ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
मराठा सेवा संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को पत्र लिखकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती (19 फरवरी) पर राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। सर्व समाज के लोगों ने बुरहानपुर में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति एवं सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मूर्ति लगाने की मांग की। सर्व समाज के नेताओं ने कहा जिन्होंने इस समाज को दशा दिशा देने का प्रयास किया है जिन्होंने भारत की संस्कृति बचाने में अपना योगदान दिया अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि मराठा सेवा संघ का कहना है कि शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक वर्ष के अवसर पर इस जयंती को सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत है। संगठन पिछले 25 वर्षों से इस मांग को उठा रहा है और चाहता है कि सरकार इसे मान्यता दे।

मराठा सेवा संघ की इस मांग को सभी समाज और पार्टियों का समर्थन रहा। कांग्रेस के क‌द्दावर नेता अजय रघुवंशी, भाजपा के युवा नेता गजेंद्र पाटिल और कर्मचारी नेता संतोष सिंह दीक्षित का समर्थन रहा। ये नेता कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन देने सामने आए।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मामले को लेकर कलेक्टर हर्षसिंह को ज्ञापन सौंपा है। मराठा सेवा संघ के दिनेश चौधरी ने कहा जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को अवकाश घोषित करना चाहिए। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है और क्या 19 फरवरी को सार्वजनिक  अवकाश घोषित किया जाएगा। ज्ञापन में सुनील महाजन, अजय रघुवंशी, गजेंद पाटिल, प्रमोद महाजन, हेमंत पाटिल्, सूर्यकान्त ससाने, दिनेश चौधरी, शरद पाटिल, दिनेश पाटिल, सुनील वाघे, धीरज महाजन, अजय महाजन, देवा मराठे, किशोर मोसे, अनिल काटकर, मीनाक्षी महाजन, आरती लांडे, अनिता पाटिल, बालू पाटिल, दिनेश राउत, मुकेश बुनगाल, मनोज चौधरी, विजय आमोदे, हितेश मराठे, रविन्द्र चांदौड़े, सुनील कोटवे, ठाकुर अरविंद सिंह ठाकुर, हेमंत सिंह ठाकुर, मयंक सिंह तोमर आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...