सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश पत्रिका संदेश:- नेपानगर तहसील के ग्राम पलासुर मैं रोड पर बहन की सगाई से पहले युवक की कार पलटी, गंभीर घायल घटिया रोड निर्माण के कारण एक वाहन जिसका नंबर MP 09 CK 8999 दुर्घटना ग्रस्त हो गया।।


बुरहानपुर:- बहन की सगाई में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र से आ रहे रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन से लेने जा रहे युवक की कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डाभियाखेड़ा निवासी मुकुल पिता उमेश बराड़े (22) अपनी बड़ी बहन की सगाई के लिए जलगांव से आ रहे रिश्तेदारों को लेने के लिए कार (MP09CK8999) से नेपानगर रेलवे स्टेशन जा रहा था। जब वह डाभियाखेड़ा और पलासुर के बीच पहुंचा, तभी एक टर्निंग पर उसकी कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार के कारण कार सड़क से नीचे उतरकर केले के खेत में जा पलटी।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत मुकुल के परिजनों को सूचना दी। परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से मुकुल को बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, मुकुल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

रविवार को थी बहन की सगाई

परिजनों ने बताया कि मुकुल की बड़ी बहन की सगाई रविवार को थी, और इसी खुशी में परिवार रिश्तेदारों के साथ तैयारियों में व्यस्त था। मुकुल सुबह जल्दी ट्रेन से आने वाले मेहमानों को रिसीव करने निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।

परिजनों में चिंता, रिश्तेदारों में मायूसी

इस दुर्घटना के बाद परिवार और रिश्तेदार सदमे में हैं। सगाई की खुशी अचानक गम में बदल गई। रिश्तेदारों ने मुकुल की सलामती के लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दी हैं।

प्रशासन ने की अपील

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। साथ ही, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

आप देख रहे हैं 

प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...