सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महू हिंसा के 2 आरोपियों पर लगा NSA, घटना का नया वीडियो भी सामने आया

 महू में उपद्रव करने के मामले में इंदौर (ग्रामीण) के कलेक्टर आशीष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के तहत दो आरोपियों के खिलाफ रासूका के तहत केस दर्ज किया है. रिपोर्ट में इन दोनों आरोपियों की गतिविधियों को सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है.

महू में उपद्रव (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के महू में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत के बाद महू में निकले जुलूस में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने का आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. महू उपद्रव के दो आरोपियों पर कलेक्टर आशीष सिंह ने रासूका (NSA) लगा दिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश जारी किए गए हैं.

इंदौर (ग्रामीण) के कलेक्टर आशीष सिंह ने कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार, सोहेल पिता साहिद कुरैशी और एजाज पिता मोहम्मद रफीक खान आपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त पाए गए. सोहेल कुरैशी बतख मोहल्ला, महू के निवासी हैं, जबकि एजाज खान वर्तमान में कंचन विहार खान कॉलोनी, महू में रह रहे थे.

रिपोर्ट में इन दोनों व्यक्तियों की गतिविधियों को सार्वजनिक शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया. इसके मद्देनजर, कलेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के अंतर्गत इन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं. इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है तथा आपराधिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

आरोपियों द्वारा मोती महल चौराहे पर एक मत होकर अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने की नियत से ईंट पत्थर आदि से जुलूस पर रूकावट करने हेतु पथराव किया गया. जिससे लोगों को चोट पहुंची और साम्प्रदायिक सौहार्द को तहस नहस किया गया. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल जीतने पर निकल रहे जुलूस पर कुछ लोगों द्वारा आमजनों को गालियां देते हुए षड्यंत्र पूर्वक एक मत होकर ईंट पत्थर से पथराव किया गया और साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया.

दोनों ही आरोपी अपराध जगत में सक्रिय है. इनके विरूद्ध आम जनों को अश्लील गालियां देने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने, साम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर दंगे करने, लोक व्यवस्था भंग करने जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध हैं. अनावेदकों के कृत्यों से क्षेत्र की लोक व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना होने तथा जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये इनके विरूद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गई है.



          आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...