सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मां के साथ 5 लाख निकालने गया था बेटा, कैशियर बोला- आपको पैसा नहीं दूंगा, फिर बदला बैंक का माहौल, वीडियो वायरल

 Bank Me Ladai Ka Viral Video: यूपी के रामपुर में कैशियर और महिला कस्टमर के बीच हुए क्लेश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें बातचीत से शुरू हुआ क्लेश हाथापाई तक पहुंच जाता है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स कैशियर की हरकत को गलत बता रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि बैंक के भी नियम कानून होते हैं।

बैंक में काम करने वाले कर्मचारी नियमों से बंधे होते हैं। हालांकि, जब नियमों का हवाला देकर वह किसी कस्टमर के साथ गलत व्यवहार करते हैं, तो उसे शक की निगाह से भी देखा जाता है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी बैंकर कुछ ऐसा ही करता है। जब महिला कस्टमर अपने बेटे के साथ कैश लेने आती है, तो कैशियर न सिर्फ उसे कैश देने से मना करता है।


बल्कि क्लिप के अंत में उस लड़के के साथ हाथापाई भी करता है। यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बताया जा रहा है। वीडियो बनाने के लिए भी कैशियर उस बंदे से तीखी बहस करता नजर आता है। इस वीडियो पर लोग भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कैशियर ने उठाया हाथ…

इस वीडियो में एक लड़का, जो अपनी मां के साथ बैंक में कैश लेने पहुंचा होता है। उसे कैशियर सुरक्षा कारणों से कैश देने से मना कर देता है। जबकि लड़का लगातार यह कह रहा होता है कि वह अपनी मां की सुरक्षा के लिए ही उनके साथ 5 लाख रुपये कैश लेने आया है। वीडियो में बातचीत इतनी आगे बढ़ जाती है कि कैशियर, उस बंदे पर हाथ तक उठा देता है। 

अपनी मम्मी के साथ आया लड़का, कैशियर से कहता है कि ‘आप मुझे कैश देंगे या नहीं’? कैश देने से मना करते हुए कैशियर अपने सीनियर मैनेजर की केबिन में पहुंच जाता है। जहां उसके पीछे-पीछे वह लड़का भी अपनी मम्मी को लेकर पहुंच जाता है। फिर कैश न देने को लेकर दोनों के बीच बेहद ही तीखी बहस देखने को मिलती है। इस दौरान लड़का कैशियर पर आरोप लगाता है कि ‘पिछली बार भी इन्होंने ऐसी ही बदतमीजी की थी।’

कैशियर को इस बात पर खास आपत्ति होती है कि मां के साथ उसका बेटा कैश लेने क्यों आया है। मैनेजर की केबिन में कैशियर बताता है कि कैश देते समय लड़के ने विंडो की तरफ हाथ बढ़ाया था। जिसके चलते उसने कैश नहीं दिया। देखते-देखते कैश न देने की बातचीत यहां तक पहुंच जाती है कि क्लिप के अंत में कैशियर, उस लड़के पर हाथ उठा देता है, जो अपनी मां के साथ सुरक्षा के तौर पर आया होता है। 

X पर इस वीडियो को @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- एक महिला बैंक में 5 लाख रुपए निकालने आई। सिक्योरिटी के लिहाज से बेटा भी साथ आया। कैशियर को इस पर आपत्ति हुई। कैशियर ने पैसा देने से मना कर दिया। बेटे ने अभद्रता की Video बनाई तो मोबाइल छीनने की कोशिश हुई। मामला रामपुर, यूपी में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का है।

 https://x.com/SachinGuptaUP/status/1896791335291810152?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1896791335291810152%7Ctwgr%5Eab5c16a8603aba750cf0d9c568133d9257af84fe%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-5894458042124649017.ampproject.net%2F2502032353000%2Fframe.html 


अब तक इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक व्यूज और 3 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर ढाई सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।


कैश महिला को ही देना चाहिए।


कैशियर और लड़के के बीच हुए इस क्लेश की इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-कोई भी महिला या पुरुष इतनी बड़ी रकम लेने अकेला नहीं जाता, साथ में उसके घर का कोई सदस्य जरूर जाता है । कैशियर का यह रवैया ठीक नहीं! दूसरे यूजर ने कहा कि औरत को उसी समय कर्मचारी के इस अवांछित व्यवहार के लिए एक पत्र लिखकर अपना खाता इस बैंक से बंद कर देना चाहिए था। एक अन्य यूजर ने कहा कि बैंक के नियम कानून भी होते हैं। हालांकि, कैशियर को महिला को कैश देना चाहिए।


          आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...