बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत पांडुमल चौराहे पर सुने मकान में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर पकड़ाया, यूट्यूब देखकर करता चोरी की घटना को देता था अंजाम, दिन में चाय की दुकान पर चाय बेचता और रेकी करता रात में करता था चोरी, मुम्बई के भिवंडी सहित कुल 18 मामले दर्ज है आरोपी के खिलाफ, लाखो की करता था चोरी 14 लाख का मशरूका किया जप्त ।
प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा पुलिस को मिली चोरी मामले मे बडी सफलता, अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार, पांडुमल चौराहे के पास हुई चोरी का पुलिस ने किया 07 दिनों में पर्दाफाश, आरोपी को गिरफ्तार कर 14 लाख का मशरूका किया बरामद, आरोपी द्वारा घर की रैकी कर दिया था घटना को अंजाम, आरोपी निकला भिवंडी जिला थाणे महाराष्ट्र का आदतन अपराधी जिस पर चोरी एवं नकबजनी के कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी करीब 1 वर्ष से बुरहानपुर के नए मोहल्ले में अपनी दादी के घर पर रहता था दिन में चाय की दुकान पर काम करता और वही से रेकी भी करता था ।
जिसके बाद सुने मकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने का कार्य करता था पाने की सहायता से तोड़ता था दरवाजो पर लगे ताले, यूट्यूब देख देखकर तोड़ता था ताले, बुरहानपुर में पहली ही घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने धरदबोचा सीसीटीवी के माध्यम से हुई चोर की शिनाख्त काफी प्रोफेशनल चोर था मुम्बई का हिष्तिशीटर है चोर आरोपी के कब्जे से 14 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें