सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का गौशाला में हुआ शुभारंभ

 



श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का गौशाला में हुआ शुभारंभ 


*पूज्य दीदी मां ममता श्री व्यास जी के सानिध्य में श्रीमद् संगीतमय भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का श्री गणेश पूजन आरती से हुआ शुभारंभ*


*राधे राधे नाम स्मरण ही आपका फिक्स डिपॉजिट - ममता दीदी*


*कल युग में सिर्फ नाम स्मरण से भगवान की प्राप्ति हो सकती है - ममता दीदी*



बुरहानपुर। प्रतापपुरा क्षेत्र के गौशाला में पूज्य दीदी मां ममता श्री व्यास जी के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का पूरी धार्मिक परंपरा के साथ शुभारंभ किया गया। भागवत कथा का शुभारंभ भगवान श्री गणेश पूजन व लड्डू गोपाल महाराज का पूजन कर आरती से किया गया । भागवत कथा की पूजा अर्चना देवीदास राठौर और पत्नी श्रीमति किरण देवीदास राठौर ने की ओर पूजन के बाद भागवत का शुभारंभ किया। ‌कथावाचक ममता दीदी ने कहा की भागवत करना,करवाना,सुनना साधारण बात नहीं है ,यह बहुत सौभाग्य की बात है। श्रीमद् भागवत कथा से ही जीव का कल्याण है। जहां भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत पुराण की जानकारी देते हुए कहा की श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं। 

इस अवसर पर राठौर परिवार के राम राठौर,जय राठौर, कुंवरजी मनीष राठौर, रविश राठौर, ऋषि बंड,चुन्नीलाल राठौर,नवीन राठौर,नितिन,राठौर,दिनेश जूनागढ़े , गणेश महाजन, रितेश बाविस्कर,संतोष चौहान, संदीप पाटिल, आदि भक्तों ने संगीतमय भागवत का आनंद लिया।


*कन्या के जन्म पर निःशुल्क होगी डिलेवरी* - प्रिशियस लाइफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर राम देवीदास राठौर की और से दिनांक 20/03/2025 से 27/03/2025 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है इस उपलक्ष में 20/03/2025 से 27/03/2025 तक प्रिशियस लाइफ केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में जन्म लेने वाली किसी भी जाती धर्म की कन्या के माता पिता से किसी भी प्रकार का का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।  


            आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...